MP cadre government staff house rent allowance increased मध्यप्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों अधिकारियों का भत्ता फिर बढ़ा दिया है।
MP cadre government staff house rent allowance increased मध्यप्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों अधिकारियों का भत्ता फिर बढ़ा दिया है। राज्य के वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों अधिकारियों के गृह भाड़ा भत्ता में यह वृद्धि की है। गृह भाड़ा भत्ते (House Rent Allowance) में यह बढ़ोतरी मध्यप्रदेश सरकार के दिल्ली और मुंबई महानगरों में कार्यरत सरकारी अमले के लिए की गई है।
मध्यप्रदेश के साढ़े 7 लाख कर्मचारी अधिकारी गृह भाड़ा भत्ते बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इनमें से कुछ कर्मचारी अधिकारियों को यह सौगात दे दी गई है। राज्य सरकार ने अपने कर्मचारी अधिकारियों का गृह भाड़ा भत्ता बढ़ाया तो है पर अभी सिर्फ दिल्ली और मुंबई में पदस्थ अमले के लिए यह वृद्धि लागू होगी।
देश के महानगरों में पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को 30% वेतन के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता मिलेगा जिसका निर्धारण अब छठवें वेतनमान के तहत होगा। दिल्ली और मुंबई में डेपूटेशन पर कार्यरत एमपी कैडर के अधिकारी कर्मचारियों के लिए नए गृह भाड़ा भत्ता के संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
एमपी कैडर के इन कर्मचारियों अधिकारियों को गृह भाड़ा अभी तक पांचवें वेतनमान के तहत दिया जा रहा था। अब इन्हें छटवें वेतनमान के अंतर्गत गृह भाड़ा भत्ते का भुगतान किया जाएगा।