भोपाल

MP Election Result 2023 – बीजेपी की लहर में भी नहीं बचा पाए विधायकी, कई मंत्री हारे

एमपी में भले ही बीजेपी की जबर्दस्त आंधी चली लेकिन राज्य सरकार के कई मंत्री चुनाव हार गए हैं। हरदा से कृषि मंत्री कमल पटेल और दतिया से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा चुनाव हार गए हैं। इसी तरह राज्य के मंत्री प्रेमसिंह पटेल, अरविंद सिंह भदोरिया भी अपनी अपनी सीटों पर पराजित हो गए हैं।

2 min read
Dec 03, 2023
राज्य सरकार के कई मंत्री चुनाव हार गए

एमपी में भले ही बीजेपी की जबर्दस्त आंधी चली लेकिन राज्य सरकार के कई मंत्री चुनाव हार गए हैं। हरदा से कृषि मंत्री कमल पटेल और दतिया से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा चुनाव हार गए हैं। इसी तरह राज्य के मंत्री प्रेमसिंह पटेल, अरविंद सिंह भदोरिया भी अपनी अपनी सीटों पर पराजित हो गए हैं। बदनावर से राज्य के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, पोहरी से मंत्री सुरेश धाकड़ रायखेड़ा और बमोरी से मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी चुनाव हार गए हैं। इधर निवास सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी चुनाव हार गए हैं।

प्रदेश के मंत्रियों की स्थिति
1. बुधनी— शिवराज सिंह चौहान (मुख्यमंत्री)— विक्रम मस्ताल — शिवराज जीते
2. दतिया— नरोत्तम मिश्रा (गृह मंत्री)— राजेंद्र भारती— मिश्रा हारे
3. रहली— गोपाल भार्गव (लोक निर्माण मंत्री)— ज्योति पटेल— भार्गव जीते
4. सांवेर— तुलसी सिलावट (जल संसाधन मंत्री)— रीना बौरासी— सिलावट जीते
5. हरसूद— विजय शाह (वन मंत्री)— सुखराम सालवे— शाह जीते
6. मल्हारगढ़— जगदीश देवड़ा (वित्त मंत्री)— परशुराम सिसौदिया— देवड़ा जीते
7. अनुपूपर— बिसाहूलाल (खाद्य मंत्री)— रमेश सिंह— बिसाहूलाल जीते
8. खुरई— भूपेंद्र सिंह (नगरीय प्रशासन)— रक्षा राजपूत— भूपेंद्र सिंह जीते
9. मानपुर— मीना सिंह (आदिम जाति)— तिलकराज सिंह— मीना जीतीं
10. हरदा— कमल पटेल (कृषि मंत्री)— रामकिशोर दोगने— कमल पटेल हारे
11. सुरखी— गोविंदसिंह राजपूत (परिवहन मंत्री)— नीरज शर्मा— राजपूत जीते
12. पन्ना— बृजेंद्र प्रताप सिंह (खनिज मंत्री)— भरत पांडेय— बृजेंद्र जीते
13. नरेला— विश्वास सारंग (चिकित्सा शिक्षा)— मनोज शुक्ला— सारंग जीते
14. सांची— प्रभुराम चौधरी (स्वास्थ्य मंत्री)— जीसी गौतम— चौधरी जीते
15. बमोरी— महेंद्रसिंह सिसोदिया (पंचायत मंत्री)—ऋषि अग्रवाल—सिसोदिया हारे
16. ग्वालियर— प्रद्मुमसिंह तोमर (ऊर्जा मंत्री)— सुनील शर्मा— तोमर जीते
17. बड़वानी— प्रेमसिंह पटेल (सामाजिक न्याय)— राजन मंडलौई— पटेल हारे
18. जावद— ओमप्रकाश सखलेचा (उद्योग)—समंदर पटेल— सखलेचा जीते
19. महू— ऊषा ठाकुर (पर्यटन)— रामकिशोर शुक्ला— ठाकुर जीतीं
20. अटेर— अरविंदसिंह भदौरिया (सहकारिता)— हेमंत कटारे— भदौरिया हारे
21. उज्जैन दक्षिण— मोहन यादव (उच्च शिक्षा)— चेतन यादव मोहन पीछे
22. सुवासरा— हरदीप सिंह डंग (पर्यावरण)— राकेश पाटीदार— डंग आगे
23. बदनावर— राजवर्धन सिंह (औद्योगिक नीति)— भंवरसिंह शेखावत— राजवर्धन हारे
24. रीवा— राजेंद्र शुक्ल (जनसंपर्क मंत्री)— राजेंद्र शर्मा— राजेंद्र शुक्ल जीते
25. बालाघाट— गौरीशंकर बिसेन— अनुभा मुंजारे— बिसेन हारे
26. ग्वालियर ग्रामीण— भारतसिंह कुशवाह (राज्यमंत्री)—साहबसिंह गुर्जर— कुशवाह हारे
27. शुजालपुर— इंदरसिंह परमार (राज्य मंत्री)— रामसिंह सिकरवार— परमार जीते
28. अमरपाटन—रामखेलावन(राज्य मंत्री)—राजेंद्रकुमार सिंह—रामखेलावन हारे
29. परसवाड़ा— राम किशोर कांवरे(राज्य मंत्री)—मधु भगत— कांवरे हारे
30. मुंगावली—बृजेंद्रसिंह यादव(राज्य मंत्री)— यादवेंद्र यादव— बृजेंद्र जीते
31. पोहरी—सुरेश धाकड़(राज्य मंत्री)— कैलाश कुशवाह— सुरेश धाकड़ हारे
32. खरगापुर— राहुल लोधी (राज्य मंत्री)— चंदासिंह गौर— राहुल लोधी हारे

Updated on:
03 Dec 2023 08:44 pm
Published on:
03 Dec 2023 08:43 pm
Also Read
View All