भोपाल

MP में शीतलहर का कहर, अगले 4 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंडी, इन शहरों में सबसे ज्यादा ठिठुरन

MP Cold Wave: उत्तर से तेज हवा और जेट स्ट्रीम के असर से मध्यप्रदेश ठिठुर रहा है। पिछले साल की तरह इस बार भी लानीना के साथ ही जेट स्ट्रीम का असर है, जो अभी मध्यभारत के ऊपर बना हुआ है।

2 min read
Dec 08, 2025
cold wave in mp (फोटो- ANI)

Weather News: उत्तर से आ रही हवा और जेट स्ट्रीम के असर से प्रदेश ठिठुर रहा है। रविवार को भी तेज सर्दी रही। सुबह के समय बादल छाए रहे। तेज हवा का प्रभाव रहा। दोपहर बाद धूप खिली। इस बीच लोग छुट्टी के दिन लोग सैर-सपाटे के लिए निकले। देर रात तक पर्यटन स्थल गुलजार रहे।

पिछले साल की तरह इस बार भी लानीना के साथ ही जेट स्ट्रीम का असर है, जो अभी मध्यभारत के ऊपर बना हुआ है। यही वजह है कि प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अगले तीन-चार दिन तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन सर्दी का असर भी जारी रहेगा। सुबह हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। (MP Cold Wave)

ये भी पढ़ें

MP की नदी पर बनेगा एक और ब्रिज, 32 गांवों को मिलेगा फायदा, कम होगी राजस्थान तक की दूरी

पचमढ़ी सबसे ठंडा, महानगरों में भोपाल सबसे सर्द

रविवार को पचमढ़ी में तापमान 5.4 और उमरिया में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में भी तापमान में मामूली वृद्धि हुई। तापमान 7 डिग्री पर रहा। प्रदेश में 21 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश के चार महानगरों में भोपाल सबसे सर्द रहा। पर्यटन नगरी मांडू में सैलानियों की भीड़ बढ़ने लगी है। रविवार को पिकनिक का आनंद लेने खासी भीड़ उमड़ी। कई लोग परिवार के साथ पहुंचे। 20 हजार से ज्यादा पर्यटक घूमने आए थे। राजधानी भोपाल के बोट क्लब पर लोगों ने दिनभर शिकारा नाव में सैर की।

इंदौर में कुल्फी का लुत्फ उठा रही महिलाएं

इंदौर में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही इंदौर में पारा लगातार गिर रहा है। रविवार को भी विनभर शीतलहर के हालात रहे। लोग जहां ठंड को मात देने चाय, केसर वाला दूध, गराडू व अन्य व्यंजनों का सेवन कर रहे तो वहीं बिजासन टेकरी पर गुनगुनी धूप में बैठकर महिलाएं कुल्फी का लुत्फ लेते देखी गई। मानो कह रही हों कि ठंड है तो क्या हुआ, कुछ ठंडा खाकर इसे मात दी जा सकती है।

जानिए… आगे क्या होगा

मौसम विभाग के विज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश शर्मा के अनुसार वायुमंडल में जेट स्ट्रीम की स्थिति बनी हुई है। यह इस समय मध्यभारत के ऊपर बनी हुई है। जहां 250-300 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है इसलिए सर्दी का असर ज्यादा दिख रहा है। अगले 3-4 दिन तक इसका असर दिखाई देगा। इसके बाद यह उत्तरी-पूर्वी भारत की और जाने की संभावना है।

क्या है जेट स्ट्रीम

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि जेट स्ट्रीम (Jet Stream) पृथ्वी के वायुमंडल में लगभग 12 किमी की ऊंचाई पर हवा की तेज संकीर्ण धारा है। यह पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है। गति 200-300 किमी प्रतिघंटा होती है। तापमान में अधिक अंतर के कारण हवा की गति तेज हो जाती है। (MP Cold Wave)

तापमान कहां कितना (तापमान - डिग्री सेल्सियस)

  • पचमढ़ी- 5.4
  • उमरिया- 6.1
  • राजगढ़- 6.6
  • रीवा- 6.8
  • भोपाल- 7.0
  • मंडला- 7.4
  • इंदौर- 8.4
  • ग्वालियर- 8.4
  • जबलपुर-8.6

ये भी पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक पोस्ट! शिक्षक पर बड़ी कार्रवाई

Published on:
08 Dec 2025 07:03 am
Also Read
View All

अगली खबर