भोपाल

अमित शाह के दौरे के बीच MP कांग्रेस ने जारी किया AI वीडियो, गृह मंत्री से महिलाओं ने पूछे सवाल

MP Congress AI Video: अमित शाह के भोपाल दौरे (Amit Shah Bhopal Visit) के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस ने AI वीडियो जारी किया। वीडियो में महिलाओं के जरिए सागर, बालाघाट और छिंदवाड़ा समेत कई मुद्दों पर सवाल पूछे गए।
2 min read
• •
Oct 03, 2026
mp congress ai video amit shah bhopal visit women questions
MP Congress Amit Shah AI Video: अमित शाह के दौरे के बीच कांग्रेस ने जारी किया AI वीडियो (फोटो सोर्स- Patrika/MP Congress)

Amit Shah Bhopal Visit: शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के दौरे पर है। वह भोपाल के भेल दशहरा मैदान में गौपालकों के कार्यक्रम में पहुंचे ही थे कि एमपी कांग्रेस ने एक्स पर एक AI-जनरेटेड वीडियो (MP Congress AI Video) शेयर कर दिया। वीडियो में महिलाएं गृह मंत्री से सागर शराब कांड, बालाघाट में बैगा आदिवासी समाज के बच्चों की मौत, छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड सहित अन्य मुद्दों जवाब मांगा। बता दें कि, गृह मंत्री अमित शाह ने गोपालन कार्यक्रम के बाद उज्जैन के 255 करोड़ का डेयरी प्लांट का भूमिपूजन किया। भोपाल-इंदौर दुग्ध संघ पशुपालकों को बोनस व गोशालाओं को सहायता राशि वितरित की। गोपालक दीदियों के सम्मान और डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र भी बांटें गए।

कांग्रेस ने एआई वीडियो जारी कर पूछे सवाल

गृह मंत्री के कार्य्रकम को लेकर एक तरफ जहां सत्ताधारी दल भाजपा उत्साहित थी। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस भी लगातार धरना प्रदर्शन में लगी हुई थी। इसी बीच जब अमित शाह भोपाल के भेल दशहरा मैदान में मंच पर चढ़े ही थे कि एमपी कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक AI वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में चार महिलाएं केंद्रीय गृह मंत्री से प्रदेश में घटी विभिन्न घटनाओं पर जवाब मांगती दिख रही है। कांग्रेस द्वारा जारी वीडियो में महिलाएं गृह मंत्री से सागर शराब कांड, बालाघाट बैगा आदिवासी, छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड, इंदौर के भागीरथपुरा दूषित जल कांड में जान गवाने वाले लोगों-बच्चों के परिवारों को जवाब मांगती दिख रही है। यही ने कांग्रेस ने वीडियो के माध्यम से प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी राज्य सरकार पर आरोप लगाया।

कांग्रेस नेताओं को किया नजरबंद- पीसी शर्मा

अमित शाह के दौरे को लेकर विपक्ष शनिवार को सक्रिय दिखा। वीडियो के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता भेल मैदान में अमित शाह को काले झंडे दिखाने की योजना बना रहे थे। हालांकि, पुलिस ने ऐसा नहीं होना दिया। भोपाल युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंकित दुबे को पुलिस ने सुबह ही हिरासत में लिया था। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इसी को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने सरकार में आरोप लगते हुए लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरबंद किए जाने और कुछ को घर से उठाए जाने की खबरें सामने आ रही हैं।

Updated on:
03 Oct 2026 03:27 pm
Published on:
03 Oct 2026 02:08 pm