भोपाल

एमपी में महिला आरक्षण पर एक्शन में सरकार, 543 सीटों पर ही आरक्षण पर कांग्रेस कर रही कवायद

MP Vidhansabha- मप्र विधानसभा में एक दिनी विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम और महिलाओं के सर्वांगीण विकास, सशक्तीकरण विषय पर चर्चा

2 min read
Apr 27, 2026
MP Congress Engages in Deliberations Regarding Reservation on 543 Seats

MP Vidhansabha- मप्र विधानसभा में सोमवार को महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का मुद्दा गूंजेगा। एक दिनी विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम और महिलाओं के सर्वांगीण विकास, सशक्तीकरण विषय पर चर्चा होगी। भोपाल में विधानसभा में बैठक सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक और 3 से 5.30 बजे तक होगी। दोनों पक्षों के 10-10 विधायक अपनी बात रखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शासकीय संकल्प पेश करेंगे। इधर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक अशासकीय संकल्प पेश कर लोकसभा की 543 सीटों पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग करेंगे।

विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शासकीय संकल्प प्रस्तुत करेंगे। इसमें महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तीकरण के लिए संसद और देश की सभी विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण, परिसीमन प्रक्रिया पूरी कर तत्काल प्रभाव से लागू करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें

कार से खाटू श्याम के लिए निकले और अपनी ही मासूम बच्ची को सड़क पर रोता छोड़ भाग गए मां-पिता

कांग्रेस विधायक दल अशासकीय संकल्प लाकर लोकसभा की 543 सीटों पर महिला आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग करेगा

इधर कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोमवार सुबह 9 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनेगी। उमंग ने बताया, कांग्रेस विधायक दल अशासकीय संकल्प लाकर लोकसभा की 543 सीटों पर महिला आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग करेगा। इसे केंद्र को भेजने का आग्रह करेगा। यदि विशेष सत्र सिर्फ औपचारिकता के लिए बुलाया गया है तो कांग्रेस भाजपा की कथनी और करनी को उजागर करेगी।

सशक्तिकरण की उपलब्धियांं गिनाएगी भाजपा, विपक्ष के सवालों के जवाब देने के लिए अधिकांश महिला विधायकों को तैयार किया

सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में रणनीति तैयार की जाएगी। भाजपा ने विपक्ष के सवालों के जवाब देने के लिए अधिकांश महिला विधायकों को तैयार किया है। महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों में महिला सशक्तिकरण के किए प्रयासों की सूची भी बनाई है।

भाजपा विधायकों ने लोकसभा में परिसीमन से जुड़ा नारी शक्ति वंदन विधेयक पास न होने देने के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी लाने की तैयारी की

सरकार सदन में महिलाओं की योजनाओं से लेकर अन्य प्रयासों व उपलब्धियों की जानकारी सदन में देगी। भाजपा विधायकों ने लोकसभा में परिसीमन से जुड़ा नारी शक्ति वंदन विधेयक पास न होने देने के लिए कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी लाने की तैयारी की है।

प्रमुख बिंदु
महिला आरक्षण: विस विशेष सत्र आज
सीएम पेश करेंगे शासकीय संकल्प
महिला आरक्षण पर कांग्रेस लाएगी अशासकीय संकल्प
भाजपा निंदा प्रस्ताव की तैयारी में

ये भी पढ़ें

ज्योतिरादित्य सिंधिया को शिकस्त देनेवाले केपी यादव को बीजेपी ने नवाजा, दिया बड़ा दायित्व
Published on:
27 Apr 2026 07:10 am
Also Read
View All