मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 2839 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 3303673 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4029 पहुंची है।
भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 2839 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 303673 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4029 पहुंची है।
इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 708 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 71699 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 969 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 65863 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 4867 एक्टिव केस हैं।
राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 502 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52980 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 635 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 47694 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 4651 एक्टिव केसेज हैं।
प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या
1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 19565 हो गई है। शहर में अब तक 271 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 17885 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1409 केस अब भी एक्टिव हैं।
2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 17877 हो चुकी है। जबकि, 237 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16876 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 764 केस एक्टिव हैं।
3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 6628 हो गई है। इनमें से 120 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 6038 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 470 केस अब भी एक्टिव हैं।
4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6293 हो गई है। इनमें से 154 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5805 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 334 केस अब भी एक्टिव हैं।
5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6336 हो गई है। जिले में अब तक 111 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 5368 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 857 एक्टिव केस हैं।
6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6051 हो चुकी है। इनमें से 95 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 5285 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 671 केस अब भी एक्टिव हैं।
7- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4902 हो गई है। इनमें से 83 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 4267 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 552 केस अब भी एक्टिव हैं।
8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4600 हो गई है। इनमें से 61 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4337 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 202 केस एक्टिव हैं।
9- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4494 हो गई है। इनमें 36 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4302 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 156 केस एक्टिव हैं।
10- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4162 हो चुकी है। यहां 72 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3786 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 304 केस अब भी एक्टिव हैं।