भोपाल

वह लड़की जिसे कभी स्कूल से निकाल दिया गया था, अब बन गई प्रदेश का गौरव

एशियाड : तीरंदाजी में जबलपुर की मुस्कान ने साधा रजत पर निशाना
2 min read
• •
Updated: 29 Aug 2018, 7:59 AM IST
Tribal girls hard work for archery Impressed by dangal girl gita
दंगल गर्ल गीता से प्रभावित हुईं ये आदिवासी लड़कियां, देश के लिए तीरंदाजी में बहा रहीं पसीना

जकार्ता/जबलपुर/भोपाल. एशियाड की तीरंदाजी स्पर्धा में जबलपुर की बेटी मुस्कान किरार ने मंगलवार को रजत पदक जीतकर मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया। कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा के फाइनल में मुस्कान, मधुमिता कुमार और ज्योति सुरेखा वेनाम की तिकड़ी दक्षिण कोरिया के हाथों पराजित हुई। जबलपुर की 17 वर्षीय मुस्कान ने पत्रिका से कहा, हमारी टीम ने अच्छा खेल दिखाया। हवा चलने से हम आखिरी समय में ज्यादा अंक हासिल नहीं कर पाए। अगली बार पदक का रंग जरूर बदलूंगी। इस कामयाबी के बाद जबलपुर में उसका परिवार खुशी से झूम उठा। 2016 में मुस्कान को वहां की तीरंदाजी अकादमी में भर्ती कराया गया था। ट्रायल में पहली ही बार मुस्कान ने सटीक निशाना साधा। उसने एशियाड की तैयारी हरियाणा में सोनीपत की अकादमी में दो महीने रहकर की। जैसे ही मुस्कान को मेडल मिला तो मां की आंखें छलक पड़ीं। मध्यप्रदेश सरकार ने एशियाड में रजत पदक हासिल करने पर मुस्कान को 75 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

अटेंडेंस पूरी नहीं की स्कूल ने थमा दी टीसी
पिता वीरेंद्र ने बताया कि टूर्नामेंट में व्यस्त होने के कारण मुस्कान को केंद्रीय विद्यालय ने 75 प्रतिशत अटेंडेंस नहीं होने पर 12वीं की परीक्षा में बैठने नहीं दिया और टीसी थमा दी। इससे वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई। मुस्कान ने बताया कि अब टारगेट वापस आकर 12वीं के प्राइवेट की परीक्षा देना है, जिससे मैं अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। मुस्कान पिछले एक साल से वल्र्ड कप, एशिया कप, नेशनल चैंपियनशिप और एशियन गेम्स की तैयारी के चलते घर नहीं जा पाई हैं।

प्रदेश की खिलाड़ी बेटी पर हमें गर्व है-
एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजी टीम द्वारा रजत पदक जीतने पर प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश की बेटी ने इतिहास रचा है। हमें मुस्कान किरार पर गर्व है। पूरी टीम को बधाई।

ये रहे अचीवमेंट
इससे पहले मुस्कान ने थाईलैंड में आयोजित एशिया कप में भारत को स्वर्ण और कांस्य पदक दिया। टर्की में हुए वल्र्ड कप स्टेज-2 में भी देश को रजत पदक दिलाया।मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर में 2016 से तीरंदाजी खेल प्रतिभा को निखार रही मुस्कान किरार भुवनेश्वर में आयोजित 37वीं सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर चैम्पियन बनी। ढाका में 20वीं एशियन चैम्पियनशिप और ताईपे में एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।

Published on: