Sikho Kamao Yojana: युवाओं को बेरोजगारी के दलदल से निकालकर सशक्त बना रही मध्यप्रदेश सरकार की ये योजना, युवाओं के खातों में हर महीने आ रहे 8-10 हजार रुपए
Sikho Kamao Yojana: मध्यप्रदेश में किसानों, बच्चियों, महिलाओं, स्टूडेंट्स के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके साथ ही प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को भी आत्मनिर्भर बना रही है। अगर आप भी रोजगार की तलाश में हैं, लेकिन नौकरी नहीं मिल रही, तो मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना के लिए करें आवेदन, जानें कैसे आपके खाते में हर महीने आएगी 8-10 हजार रुपए की राशि…
बता दें कि सरकार की इस योजना के तहत हर साल लाखों युवाओं को ट्रेनिंग दी जाती है। वहीं सम्बंधित संस्थानों में रोजगार भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही युवा अपना कारोबार भी शुरू कर लाखों रुपए कमा सकते हैं।
इस योजना की शुरुआत 15 जून 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। लंबे समय से बेरोजगार और स्किल के अभाव में इधर-उधर नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के उद्देश्य से सीखो कमाओ योजना लाई गई। इसके तहत 18 से 29 वर्ष के युवाओं को प्रशिक्षण देकर संबंधित संस्थानों में रोजगार दिया जाता है।
योजना के तहत इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल, मैनेजमेंट एंड मार्केटिंग फील्ड, होटल मैनेजमेंट, टूरिज्म एंड ट्रेवल, हॉस्पिटल, रेलवे, आईटीआई, बैंकिंग, बीमा, चार्टर्ड एकाउंटेंट, वित्तीय सेवाओं, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट क्षेत्र और उद्योग में ट्रेनिंग दी जाती है।