MP Government: सरकार किसानों को 1000 करोड़ रुपये का बोनस देगी। सरकार ने इस राशि का इंतजाम पहले ही कर दिया है।
MP Government: समर्थन मूल्य पर अनाज की खरीदी के बदले किसानों को 1000 करोड़ रुपये बोनस दिया जाएगा। सरकार ने इस राशि का इंतजाम पहले ही कर दिया है। हाल ही में किसानों को गेहूं खरीदी पर 125 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया गया था। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बोनस के लिए 1000 करोड़ को बीते वर्ष की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक बताया है।
Indian Railway: वेटिंग टिकट पर यात्रा बंद, पकड़े गए तो… ट्रेन से उतार देगा टीटीई
यह भी कहा कि पैक्स एवं लैप्स समिति के विक्रेताओं के मानदेय में 3 हजार रुपए की वृद्धि की जा रही है। इससे 13 हजार से अधिक विक्रेताओं को लाभ मिलेगा। जबकि स्मार्ट पीडीएस दुकान खोलने में तेजी लाई जाएगी। मंत्री राजपूत ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में बनाये गए बजट में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया गया है। इससे विभागीय योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
समिति विक्रेताओं के मानदेय में 3000 की वृद्धि
मंत्री राजपूत ने बताया है कि पैक्स एवं लैम्प्स समिति के विक्रेताओं के मानदेय में 3 हजार रूपये की वृद्धि की जा रही है। इससे 13 हजार से अधिक विक्रेताओं को लाभ मिलेगा। इसके लिये बजट में 71 करोड़ का प्रावधान किया गया है।