MP HC New Chief Justice Sanjeev Sachdeva: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश को राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने शपथ दिलाई, कल 18 जुलाई को हाईकोर्ट में अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल, कल से ही संभालेंगे पदभार...
MP HC New Chief Justice: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश (MP HC New Chief Justice) के रूप में जस्टिस संजीव सचदेवा ने आज गुरुवार 17 जुलाई की सुबह शपथ ली। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण का ये कार्यक्रम सांदीपनि सभागार, राजभवन (Rajbhawan) में आयोजित किया गया। राष्ट्रगान के साथ शुरू किए गए इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल के साथ ही उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी मंच पर नजर आए।
कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश शासन मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी द्वारा न्यायाधीश संजीव सचदेवा को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधिपति नियुक्त किए जाने की अधिसूचना का वाचन भी किया।
बता दें कि केंद्र सरकार ने 15 जुलाई सोमवार को जस्टिस संजीव सचदेवा की स्थायी नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की थी। इससे पहले वे 24 मई 2025 से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद जस्टिस संजीव सचदेवा (Chief Justice Sanjeev Sachdeva) को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का 29वां मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। वे 24 मई 2025 से कार्यवाहक सीजे के रूप में कार्य कर रहे थे।
बता दें कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का यह पद पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के रिटायरमेंट के बाद खाली हुआ था। इससे पहले वे 9 जुलाई 2024 से 24 सितंबर 2024 तक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। उन्हें 30 मई 2024 को दिल्ली हाईकोर्ट से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया गया था।
-संजीव सचदेवा का जन्म 26 दिसंबर को दिल्ली में हुआ था। दिल्ली से ही सचदेवा ने कॉमर्स में ग्रेजुएशन पूरा किया।
-1982 में दिल्ली पब्लिक स्कूल से 10वीं से 12वीं तक, मथुरा रोड से वाणिज्य की पढ़ाई की।
-1985 में श्री राम कोलेज से ऑफ कॉमर्स (DU), से बीकॉम (ऑनर्स) से ग्रेजुएशन किया।
-1988 में कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली यूनिवर्सिटी से LLB की पढ़ाई पूरी की।
यहां देखें शपथ ग्रहण समारोह का पूरा वीडियो
--1988- दिल्ली बार काउंसिल में बतौर एडवोकेट नामांकन
--1992 में ब्रिटिश काउंसिल स्कॉलरशिप पर कॉमनवेल्थ यंग लॉयर्स कोर्स, लंदन से किया।
--1995 में सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड बने।
--2013 में दिल्ली हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति
--2024 मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में ट्रांसफऱ होकर न्यायाधीश बने। जुलाई से सितंबर 2024 और मई 2025 में कार्यवाहक न्यायधीश रहे।
--14 जुलाई 2025 को पूर्ण रूप से मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए।
शपथ ग्रहण समारोह में खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, विधायक रामेश्वर शर्मा, हरियाणा के पूर्व राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी, भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, लोकायुक्त सत्येन्द्र कुमार सिंह, मुख्य सूचना आयुक्त विजय यादव, सदस्य मानवाधिकार आयोग राजीव टंडन, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन संजय शुक्ल, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, रजिस्ट्रार जनरल मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय धरमिंदर सिंह, महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, जिला न्यायालय एवं बार के सदस्य, विभिन्न आयोगों के पदाधिकारी सहित जन प्रतिनिधि एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।