भोपाल

MP Weather: अगले 24 घंटे भारी, धार में रेड अलर्ट; इंदौर-मुंबई रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित

IMD issues heavy rain alert in MP-पूरे मध्यप्रदेश में अब मानसून सक्रिय हो है। कई जिलों में भारी बारिश के बीच इंदौर से मुंबई तक ट्रेन और फ्लाइट सेवाएं प्रभावित हुई हैं। भोपाल स्थित मौसम विभाग ने धार समेत कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देखें रिपोर्ट...।
3 min read
Jul 08, 2026
heavy rain alert for 16 districts of mp
MP Rain Alert- (विजुअल-एआई जनरेटेड)

MP Rain Alert- मध्यप्रदेश में मानसून आने के बाद रुक-रुककर हुई बारिश का दौर अब मूसलाधार बारिश में बदल गया है। कई जिलों में अभी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार को बुलेटिन जारी कर आने वाले 24 घंटों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। धार के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है, जबकि बाकी जिलों में भी अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी हुई है।

मध्यप्रदेश के कई जिलों में बुधवार को बारिश का दौर जारी रहा। आलम यह रहा कि इसका असर रेल यातायात और हवाई यातायात पर भी पड़ा है। दिल्ली से भोपाल आने वाली फ्लाइट को मौसम खराब होने के कारण नागपुर डायवर्ट करना पड़ गया। वहीं इंदौर में दो दिन भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इंदौर से लेकर मुंबई तक लगातार बारिश के कारण मुंबई से आने वाली फ्लाइट और ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण पश्चिम-मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने की जानकारी दी है। हालांकि राहत की बात यह है कि सड़क मार्ग पर फिलहाल बड़ा असर नहीं पड़ा है। इंदौर से मुंबई और महाराष्ट्र के लिए बस सेवा सुचारू रूप से चल रही है।

रेलवे से जारी जानकारी के मुताबिक मुंबई मंडल में भारी बारिश के कारण कई ट्रेनों को निरस्त, रीशेड्यूल और मार्ग परिवर्तित करना पड़ा। इसका असर इंदौर की ट्रेनों पर भी पड़ा है। मुंबई सेंट्रल-इंदौर की ट्रेनों पर भी इसका असर देखने को मिला है। मुंबई सेंट्रल से इंदौर आने वाली अवंतिका सुपर फास्ट एक्सप्रेस निर्धारित समय की बजाय 9 जुलाई को रात 12.05 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी। वहीं इंदौर-दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी दूसरे रूट से चल रही है। यह ट्रेन सूरत के रास्ते नंदुरबार-पालधी और जलगांव-मनमाड़ और पुणे होकर दौंड पहुंची। यह ट्रेन वापसी में भी इसी मार्ग से चलाई गई है।

सड़क मार्ग चालू है

इंदौर से बस सेवा सुचारू रूप से चल रही है। बस आपरेटरों के मुताबिक कल रात इंदौर से मुंबई और महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों के लिए बसें तय समय पर रवाना हुई। सुबह तक ऐसी कोई स्थिति नहीं बनी, जिसमें बसों का संचालन रोकना पड़े। हालांकि ऑपरेटरों का कहना है कि यदि महाराष्ट्र में बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा तो आने वाले दिनों में सड़क यातायात भी प्रभावित हो कता है।

बाकी जिलों में बारिश की ताजा स्थिति

पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय है। पिछले 24 घंटों में 42 जिलों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।कई जिले में नदियां और नाले उफान पर आ गए थे। खरगोन में रूपारेल नदी के तेज बहाव में एक युवक के बह जाने के समाचार हैं। रतलाम में अंडर ब्रिज में पानी भर जाने से यातायात बंद हो गया। शाजापुर में शिक्षकों और बच्चों को उफनती नदी पार करके स्कूल आना-जाना पड़ा। पन्ना के ब्रहस्पति कुंड और पांडव वाटर फॉल में पानी आ जाने के कारण उसकी खूबसूरती बढ़ गई। पर्यटन इसका नजारा लेने के लिए उमड़ पड़े।

0-बैतूल से खबर है कि ग्राम डेहरीखुंद में स्कूली बच्चों को उफनते नाले को पार करके जाना पड़ा। शाजापुर में भी प्राचार्य अपने स्टाफ के साथ हाईस्कूल नौलाया तक उफनता नाला पार करके जाते नजर आए।

0-नर्मदापुरम जिले में आधे घंटे तक तेज बारिश का असर देखने को मिला। सड़के तरबतर हो गई। लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

0-शाजापुर के अकोदिया स्थित एकीकृत शासकीय स्कूल नौलाया में पानी भर गया। स्कूल के पास से बहने वाला नाला उफान पर होने के कारण घुटने-घुटने पानी भर गया था।

0-रतलाम के सैलाना में रतलाम बांसवाड़ा रोड स्थित कल्याण केदारेश्वर झरने में पानी आ गया है। यह बरसाती झरना है, जो तेज बारिश में विकराल रूप ले लेता है। इस झरने को देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं।

0-सेंधवा में भी लगातार बारिश से सेगांव और नागलवाड़ी मार्ग पर पानी आ जाने से खतरा बढ़ गया है। बच्चे जान जोखिम में डालकर पुलिया को पार कर रहे हैं, पुलिस प्रशासन की तरफ से ऐसे स्थान पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।

कहां कितनी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश धार में हुई, जहां 2.4 इंच बारिश दर्ज की गई। कहां कितनी बारिश हुई और कहा बारिश की चेतावनी है, इसकी जानकारी मौसम विभाग की रिपोर्ट में भी दी गई है।

अत्यधिक भारी बारिश का का अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के धार जिले में अत्यधित भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने झाबुआ, रतलाम, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, टीकमगढ़, दतिया और निवाड़ी में अति भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसमें मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

Updated on:
09 Jul 2026 07:20 am
Published on:
08 Jul 2026 07:24 pm