
Patrika Property Expo (Photo Source - Patrika)
Patrika Property Expo:मध्यप्रदेश में भोपाल शहर के बिट्टन मार्केट ग्राउंड पर सजे 'पत्रिका प्रॉपर्टी एक्सपो' के चार दिवसीय महा मेले में शनिवार को वीकेंड का दिन होने के कारण खरीदारों का भारी हुजूम उमड़ा। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने शहर के टॉप बिल्डर्स के 25 से अधिक प्रोजेक्ट्स में अपनी मनपसंद प्रॉपर्टी की तलाश की। सुबह मंत्रोच्चार के साथ गणपति पूजन और आरती के बाद एक्सपो का सुचारू शुभारंभ हुआ। पत्रिका परिवार की ओर से स्टेट हेड आयुष चक्रधर, मार्केटिंग हेड अमित त्रिशाल और विकास आचार्य ने विजिटर्स की अपेक्षाओं और सुविधाओं के अनुरूप प्रोजेक्ट जिम्मेदारों के साथ समन्वय बिठाया।
रविवार यानि आज मेला का अंतिम दिन है। इस एक्सपो को इस साल की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी सेल माना जा रहा है। प्रॉपर्टी की बुकिंग पर 15 लाख रुपए तक की भारी छूट, 10 ग्राम सोने के सिक्के फ्री और 'एक प्लॉट की खरीदी पर एक प्लॉट फ्री' जैसे आकर्षक ऑफर्स ने निवेशकों और शहरवासियों का उत्साह दोगुना कर दिया है। मेले के स्टॉल्स पर लोकेशन, बजट और डिस्काउंट को लेकर विजिटर्स खासे उत्साहित नजर आए।
मेन स्पांसर- सेज ग्रुप
पॉवर्ड वायः शालिगराम डेवलपर्स एवं मधुवन ग्रुप-आशिमा डेवलपर्स
बैंक पार्टनरः सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा
ऑटो पार्टनरः सुरजीत हुंडई, होंडा सांई
सोलर पार्टनरः सूर्यमटेच इंजीनियरिंग, कोहिनूर रिन्यूटेच इनर्जीस, जेवी सोलर
प्रमुख बिल्डर्सः लैंडमार्क, अमूल्य रेसिडेंसी, ब्रिटिश पार्क, लोधी, फार्च्यून, सुरभि लाइफ स्पेसेस, केएसए इंफ्रा, सिग्मा, सांवरिया वाटिका, श्री शीतल, एफवायडी इंफ्रा अर्वन, कस्तूरी और समृद्धि फार्म।
मैले में एक ही छत के नीचे शहर के तमाम देखीचे कार के तमाबजट और लोकेशन के हिसाब से मनपसंद घर चुनना अब बेहद आसान हो गया है। - संतशु दुबे
विजिटर्स के अनुभव
पत्रिका का यह प्रॉपर्टी एक्सपो वाकई शानदार है। यहां ऑन-स्पॉट बुकिंग पर मिल रहे स्पेशल ऑफर्स और गोल्ड कॉइन जैसे इनाम ग्राहकों के लिए बड़ा आकर्षण हैं। पारुल द्विवेदी
परिवार के साथ यहां आकर निवेश के ढेरों विकल्प देखने को मिले। बैंकों के स्टॉल होने से लोन की प्रक्रिया और ऑफर्स की जानकारी भी तुरंत और आसानी से मिल गई। मोहिनी सेन
Updated on:
11 Oct 2026 12:43 pm
Published on:
11 Oct 2026 12:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
