भोपाल

Vande Bharat: एमपी को मिलने जा रही वंदे भारत, यूपी-बिहार-मुबंई का सफर हो जाएगा आसान

Vande Bharat: मध्यप्रदेश से यूपी, बिहार और महाराष्ट्र तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए सफर आसान होने जा रहा है। क्योंकि इन रूटों पर जल्द ही वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी।

less than 1 minute read
Oct 21, 2024

Vande Bharat: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से जल्द ही कई राज्यों के लिए वंदे भारत शुरू होने जा रही है। रेलवे की ओर से जल्द ही मुंबई, बिहार और यूपी के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने जा रहा है। अभी जो ट्रेनें उन रूटों पर जाती हैं। उसमें काफी समय लगता है। वंदे भारत स्लीपर के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

यूपी, बिहार, महाराष्ट्र तक जाएगी स्लीपर वंदे भारत


भोपाल से यूपी के लखनऊ तक जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में सीटिंग कोच होगा। जबकि भोपाल से पटना के बीच एसी स्लीपर कोच वाली ट्रेन होगी। इस स्लीपर वंदे भारत में 16 कोच होंगे। वहीं भोपाल से लखनऊ वाली वंदे भारत में 8 कोच होंगे। वंदे भारत ट्रेन आने से स्पीड और आराम दोनों यात्रियों को मिल रही है।


रैक मिलते ही ट्रायल हो जाएगा शुरू


इधर भोपाल रेल मंडल के सीनियर अफसर ने बताया कि रैक मिलने के बाद एक हफ्ते का ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। कोच का मेंटेनेंस के लिए रानी कमलापति के डिपो में सिस्टम को अपडेट कर दिया जाएगा। इस ट्रेन के हर रैक में कवच लगाया गया है।

त्योहारों का सीजन आते ही मुबंई, यूपी और बिहार की ट्रेनें फुल हो जाती हैं। उस लिहाजे से इन राज्यों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत मिलेगी। खासतौर पर यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों को भोपाल से उनके गंतव्य स्टेशन तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है। वंदे भारत ट्रेन चलने के बाद कम से कम उनकी यात्रा में 5-6 घंटे कम समय लगेगा।

Updated on:
21 Oct 2024 02:47 pm
Published on:
21 Oct 2024 02:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर