भोपाल

यूपी के सीएम योगी की मां का देहांत, सीएम मोहन यादव ने जताया शोक

CM Yogi Mother Death सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के देहांत पर दुखी हुए मध्यप्रदेश के बीजेपी नेता व मंत्री, जताई शोक संवेदना
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 1:22 PM IST
सीएम योगी की मां का देहांत
सीएम योगी की मां का देहांत- image patrika

CM Yogi Mother Death : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। वे 92 साल की थीं। स्वर्गीय सावित्री देवी ने अपने उत्तराखंड निवास पर अंतिम सांस ली। सीएम योगी की मां के निधन पर मध्यप्रदेश के बीजेपी नेताओं, मंत्रियों ने शोक जताया है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, विधायक रीति पाठक आदि ने स्वर्गीय सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की है।

सीएम मोहन यादव ने एक्स हेंडल पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा:

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मां का जाना वह दुःख है, जिसे शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव है। मां का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता।

इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री जी एवं उनके समस्त परिवारजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम जी दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!

विधायक रीति पाठक ने सीएम योगी की मां के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। शोकसंतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की।

उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!

मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भी स्वर्गीय सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath
जी की पूजनीय माताजी जी के निधन का समाचार प्राप्त हुआ। उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

माँ का निधन जीवन की अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों व शुभचिंतकों को यह दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें।

ॐ शांति!

Updated on:
20 Nov 2026, 1:22 PM IST
Published on: