भोपाल

MP Lok Sabha 2024 News: एमपी के आदिवासियों के मन में क्या, कम वोटिंग के मायने तलाश रहे दल

MP Lok Sabha 2024 Voting Analysis: प्रदेश की 47 आरक्षित विधानसभा सीटों में से जुन्नारदेव व आलीराजपुर में ही पिछले लोकसभा के मुकाबले अधिक वोटिंग हुई। बाकी की 45 सीटों पर कम वोट पड़े।

2 min read
May 18, 2024
मध्य प्रदेश में आरक्षित लोक सभा सीटों पर कम वोटिंग का गणित.

प्रदेश की राजनीति आदिवासियों के ईद-गिर्द घूमती रही है। भाजपा हो या कांग्रेस, ये खुद की नैया पार लगाने के लिए आदिवासी वोटरों को लुभाते आए हैं। लोकसभा चुनाव में भी यही हुआ।

ये भी पढ़ें

बड़ी खबर: 5 मिनट के लिए दतिया पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व गृहमंत्री ने किया स्वागत VIDEO

प्रदेश की 47 आरक्षित विधानसभा सीटों में से जुन्नारदेव व आलीराजपुर में ही पिछले लोकसभा के मुकाबले अधिक वोटिंग हुई। बाकी की 45 सीटों पर कम वोट पड़े। वहीं 6 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव 2023 में वोटिंग का रिकार्ड 4 विधानसभा सीटें पानसेमल, जोबट, झाबुआ और बड़वानी में ही टूट पाया। बाकी 43 सीटों पर 1 से लेकर 17 फीसद तक कम वोटिंग के रेकॉर्ड बने। जंगलों में महुआ नहीं था, तेंदूपत्ता की खरीदी भी बंद, तब भी कम वोटिंग ने चिंता बढ़ा दी है।

किसको होगा फायदा और किसका नुकसान

मध्य प्रदेश में अब भाजपा और कांग्रेस आंकलन बैठाने में जुटे हैं कि आदिवासियों द्वारा कम वोटिंग से किसको फायदा और किसको नुकसान होगा। विवाह का सीजन अब जोर पकड़ रहा है और महुआ कम आया था, तेंदूपत्ता की खरीदी शुरू नहीं हुई थी ऐसे में आदिवासी वोटरों की खामोशी किसको भारी पड़ेगी, यह 4 जून को रिजल्ट के साथ ही पता चलेगी। इन वोटरों ने कम वोटिंग कर एक तरह से दलों को चेताया है।

इन सीटों पर सबसे कम मतदान

अंतर

  • विस सीट 2019 2023 2024 2019 2023
  • बड़वारा 72.74 77.93 60.01 -12.73 -17.92
  • चितरंगी 67.85 71.84 56.59 -11.26 -15.26
  • अनूपपुर 74.05 77.67 62.17 -11.88 -15.05
  • बांधवगढ़ 74.88 79.19 63.81 -11.07 -15.81
  • ब्यौहारी 72.66 74.75 62.40 -10.26 -12.35
  • बरघाट 81.54 88.31 76.54 -5.00 -11.77
  • लखनादौन 77.58 84.71 72.68 -4.9 -12.03

दो सीटों पर लोकसभा चुनाव का रेकॉर्ड टूटा

अंतर

विस सीट 2019 2023 2024 2019 2023

  • आलीराजपुर 68.74 70.26 68.86 +0.12 -1.04
  • जुन्नारदेव 81.79 85.83 81.86 +0.07 -3.97

यहां विधानसभा से ज्यादा हुई वोटिंग

  • पानसेमल 79.00 77.21 77.37 -1.63 +0.16
  • जोबट 68.53 54.37 65.17 -3.36 +10.08
  • झाबुआ 70.80 65.61 68.42 -2.38 +2.81
  • बड़वानी 80.67 72.55 77.01 -3.66 +4.46

Updated on:
18 May 2024 04:13 pm
Published on:
18 May 2024 04:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर