भोपाल

एमपी में कर्मचारियों की ‘ई-कुंडली’ बनवा रही सरकार, जानिए क्यों लिया गया फैसला

MP NEWS: नए साल तक तैयार हो जाएगी हर कर्मचारी की ई-कुंडली, कर्मचारियों-अधिकारियों की एक बड़ी प्रॉब्लम हो जाएगी दूर..।

2 min read
Nov 08, 2024

MP NEWS: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों से जुड़ी एक और जरूरी खबर सामने आ रही है। मध्यप्रदेश सरकार सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों की ई-कुंडली बनवा रही है जो कि नए साल तक बनकर तैयार होने की बात कही जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और सभी कर्मचारियों-अधिकारियों का सर्विस रिकॉर्ड डिजिटल किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सभी के सर्विस रिकॉर्ड डिजिटल होने के बाद कर्मचारी-अधिकारियों की एक बड़ी समस्या दूर हो जाएगी।

'ई-कुंडली' बनने से होगा फायदा

मध्यप्रदेश के सभी कर्मचारी अधिकारियों का सर्विस रिकॉर्ड डिजिटल करने की प्रक्रिया चल रही है और नए साल से कर्मचारियों को इसकी सौगात मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों की ई कुंडली तैयार होने से कर्मचारियों और विभाग दोनों को ही बड़ी राहत मिलेगी।

कर्मचारियों को जहां नियुक्ति से जुड़े तमाम दस्तावेज, उनकी पोस्टिंग, पदोन्नति, शिकायत, विभागीय जांच, सजा और वेतन-भत्तों से जुड़ी जानकारियों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा तो वहीं विभाग को भी फाइलें नहीं पलटानी पड़ेंगी और फाइलों का रखरखाव नहीं करना पड़ेगा। पूरा रिकॉर्ड सामान्य प्रशासन विभाग के ह्यूमन रिसोर्स पोर्टल पर उपलब्ध होगा जिसे आईडी और पासवर्ड के जरिए आसानी से देखा जा सकेगा।

आगजनी में रिकॉर्ड जलने के बाद फैसला

अभी प्रदेश के सभी कर्मचारी अधिकारियों का पूरा सर्विस रिकॉर्ड संबंधित विभाग के मुख्यालयों में होता है। पिछले कुछ सालों में सरकारी दफ्तरों में हुई आगजनी की घटनाओं में कई कर्मचारी अधिकारियों का पूरा सर्विस रिकॉर्ड जल गया था। जिसके कारण अब कर्मचारी अधिकारियों की ई-कुंडली तैयार की जा रही है जिससे कि उन्हें सुरक्षित रखा जा सके।

Updated on:
09 Nov 2024 03:56 pm
Published on:
08 Nov 2024 09:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर