भोपाल

नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब डिंडोरी-मंडला-बालाघाट की बदलेगी तस्वीर, CM मोहन यादव ने बताया प्लान

MP Naxalism Free: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने नक्सलवाद मुक्त क्षेत्रों में विकास का बताया प्लान...। राज्य के लोगों को दी दिवाली की शुभकामनाएं...।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2026, 5:07 PM IST
cm mohan yadav
सीएम मोहन यादव (फोटो सोर्स: @DrMohanYadav51)

MP Naxalism Free: मध्यप्रदेश के सीएम डा. मोहन यादव ने रविवार को हा है कि मध्यप्रदेश अब नक्लवाद मुक्त हो गया है। यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। अब राज्य सरकार का संकल्प नक्सलवाद प्रभावित इलाकों में विकास की गति तेज करना है। मोहन यादव ने कहा कि इन क्षेत्रों को राज्य के बाकी क्षेत्रों के समान विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने नक्सलवाद मुक्त क्षेत्र में जवानों के साथ दिवाली की खुशियां बांटी। डा. मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश नक्सलवाद से मुक्त हुआ है। यह हम सभी के लिए गौरव और विजय का विषय है।

डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में था नक्सलवाद

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में नक्सलवाद के कारण काफी समय तक कई परिवारों के जीवन में अंधकार का दौर था। उन्होंने बहुत कष्ट उठाए। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जैसे जिले शामिल थे। नक्सलवाद से मुक्ति मिलने के बाद अब इन इलाकों के विकास के नए रास्ते खुल गए हैं।

कार्ययोजना तैयार है

डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने अब इन क्षेत्रों के विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इन क्षेत्रों में सभी प्रकार की विकास गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित की जाएंगी। यहां के नागरिकों को भी प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लोगों की तरह विकास और प्रगति की यात्रा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। दीपावली के संदेश के साथ उन्होंने नक्सलवाद से मुक्ति को भी प्रदेश के लिए एक विजय पर्व बताया। मोहन यादव ने कहा कि मैं राज्य की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

Updated on:
8 Nov 2026, 5:07 PM IST
Published on: