भोपाल

6745 करोड़ रुपए मंजूर, एमपी में राजमार्ग मंत्रालय बनाएगा 13 नई सड़कें

MP News: 13 परियोजनाएं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के तहत बनेंगी, जिनमें 6745 करोड़ खर्च कर 616 किमी की सड़कें बनाई जाएंगी।

less than 1 minute read
Nov 14, 2024
road projects

MP News:मध्यप्रदेश में लोगों को आवागमन में सुविधा देने के लिए नई सौगात मिली है। प्रदेश के सभी जिलों में आने-जाने के लिए सरकार सड़क मार्ग को बेहतर बनाने का काम कर रही है। इस कड़ी में बीते दिनों पहले ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने कई योजनाओं को मंजूरी दी है।

जानकारी के लिए बता दें कि 13 परियोजनाएं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के तहत बनेंगी, जिनमें 6745 करोड़ खर्च कर 616 किमी की सड़कें बनाई जाएंगी।


इससे पहले 27 परियोजनाओं को भी मंजूरी मिली है। एनएचएआइ की निगरानी में भी नई सड़कें बनाई जाएंगी। साथ ही साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने लखनादौ-रायपुर फोरलेन को भी जबलपुर से जोड़ने की मंजूरी दे दी है।

राजमार्ग मंत्रालय से 13 सड़कों का निर्माण

मंडला से नैनपुरः 46 किमी लंबे खंड को 642 करोड़ की मंजूरी।

सेंधवा-खेतियाः 57 किमी के लिए 725 करोड़।

टीकमगढ़-ओरछाः 75 किमी के लिए 926 करोड़।

शाहगढ़ -टीकमगढ़ः 80.1 किमी के लिए 951 करोड़।

अंजड़-बड़वानी: 20.25 किमी पर 250 करोड़।

चंदेरी-पिछोरः 55.15 किमी पर 452 करोड़।

सिरमौर-डभोरा: 38.29 किमी सड़क को 300 करोड़ रुपए।

पवई-सलेहाः 12.49 किमी के शेष बचे काम पर 56 करोड़।

बैतूल-परतवाड़ा: 62.16 किमी किमी के लिए 580 करोड़ मंजूर।

नैनपुर से बालाघाटः 74.35 किमी के लिए 860 करोड़ मंजूर।

लोनिया से बुरहानपुरः 8.8 किमी पर 100 करोड़ की मंजूरी।

सिंगरौली-चितरंगी-बगदराः 70.1 किमी के लिए 903 करोड़।

(616 किमी पर बजट 6,745 करोड़)

Updated on:
18 Nov 2024 11:33 am
Published on:
14 Nov 2024 03:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर