1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन से बढ़त दिलाएगी लॉजिस्टिक्स खर्च की कमी, मालगाड़ी कॉरिडोर पर हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान

Hemant Khandelwal- केंद्रीय बजट 2026-27 पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल की प्रतिक्रिया

2 min read
Google source verification
Hemant Khandelwal said that the freight corridor will give an edge over China

Hemant Khandelwal said that the freight corridor will give an edge over China (फोटो सोर्स : @Hkhandelwal1964)

Hemant Khandelwal- देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 प्रस्तुत किया। एमपी बीेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इसे हर वर्ग को राहत देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के आनेवाले 10 सालों की दिशा तय करेगा। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि यदि भारत को दुनिया में अग्रणी बनना है तो हमें उन सभी क्षेत्रों पर ध्यान देना होगा जिनमें अमेरिका और चीन आगे हैं। उन्होंने कहा कि मालगाड़ी कॉरिडोर से लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी। इससे चीन के मुकाबले भारत की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता मजबूत होगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे विश्वास पर आधारित विकास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 वर्षों में भारत किस दिशा में आगे बढ़ेगा, बजट ने यह तय कर दिया है।

उन सभी क्षेत्रों पर ध्यान जहां अमेरिका और चीन आगे

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भारत को दुनिया के नक्शे पर अग्रणी बनना है तो उन सभी क्षेत्रों पर ध्यान देना होगा जहां आज अमेरिका और चीन आगे हैं। बजट में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है जिनसे भारत वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सके। रियल एस्टेट हो या चिप मैन्युफैक्चरिंग, हर क्षेत्र में देश में उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया है। जिन क्षेत्रों में विश्व में केवल दो–तीन देशों का दबदबा है उन रणनीतिक उत्पादों के भारत में निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया है।

प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता चीन के मुकाबले मजबूत होगी

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भारत में लॉजिस्टिक्स लागत अधिक होने के कारण एक्सपोर्ट प्रभावित होता है। इस बजट में पहली बार अलग मालगाड़ी कॉरिडोर बनाने की बात की गई है, जिससे लॉजिस्टिक्स खर्च कम होगा। लॉजिस्टिक्स लागत की यह कमी हमें चीन से बढ़त दिलाएगी। इससे भारत की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता चीन के मुकाबले मजबूत होगी।

बजट में युवा और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। टैक्सपेयरों को राहत देते हुए सजा की जगह नाममात्र की पेनल्टी का प्रावधान किया गया है। हेमंत खंडेलवाल के मुताबिक यह बजट डर से मुक्त टैक्स व्यवस्था की ओर एक बड़ा कदम है। मेरा मानना है कि यह बजट हर वर्ग को राहत देने वाला बजट है। चाहे किसान, युवा, महिला, उद्योगपति या व्यवसायी, सभी के लिए इस बजट में कुछ न कुछ सकारात्मक प्रावधान किए गए हैं। कुल मिलाकर यह बजट समावेशी विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Story Loader