MP News: चुनाव आयोग के द्वारा मध्यप्रदेश की 23 राजनीतिक पार्टियों को डी लिस्ट कर दिया गया है।
MP News: चुनाव आयोग के द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है। जिसमें मध्यप्रदेश की 23 राजनीतिक पार्टियों को डी-लिस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई साल 2019 से अभी तक कोई चुनाव न लड़ने और पिछले तीन सालों का ऑडिट रिकॉर्ड नहीं सौंपने के बदले की गई है।
चुनाव आयोग के द्वारा राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को पार्टी के पते पर नोटिस भेजा था। जिसमें कहा गया था कि अगर एक महीने में उचित जवाब नहीं दिया गया तो आयोग मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई करेगा। बता दें कि, इससे पहले 15 दलों की मान्यता रद्द की जा चुकी है।
डी-लिस्ट होने वाली पार्टियों में आदिजन मुक्ति सेना फर्स्ट फ्लोर दुर्गेश विहार जेके रोड भोपाल, अद्वैत इशावश्यम कांग्रेस गुरु अय्यान्वरी आश्रम रीवा नाका मैहर, अखिल भारतीय जन मोर्चा प्रतापनगर भानपुर भोपाल, आल इंडिया डेमोक्रेटिक पार्टी साकेत नगर भोपाल, बहुजन संघर्ष दल लक्ष्मणपुरा लश्कर ग्वालियर, भारतीय नवयुवक पार्टी लक्ष्मीगंज लश्कर ग्वालियर, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर दल नया सराफा ग्वालियर, भारतीय अपना अधिकार पार्टी ग्वालियर, भारतीय जनयुग पार्टी हीरा नगर लश्कर ग्वालियर, भारतीय सामाजिक एकता पार्टी ग्राम नंदोरा रायसेन, भारतीय श्रमिक दल सोशलिस्ट बामन नगर सतना, बृहत्तर भारत प्रजातंत्र सेवा पार्टी पन्ना शामिल हैं।
इंकलाब पार्टी महावीर नगर भिंड, मध्यप्रदेश नव निर्माण सेना आधारताल जबलपुर, नेशनल वर्ल्ड लाइफ पंचतत्व पार्टी शुजालपुर मंडी शाजापुर, रहबर पार्टी वार्ड कच्ची मस्जिद मोहल्ला रायसेन, प्रजातांत्रिक लोकराज्य पार्टी ग्राम परासी रीवा, राष्ट्रीय धर्म निरपेक्ष नव भारत पार्टी शंकर शाह नगर जबलपुर, राष्ट्रीय गरिमा पार्टी कस्तूरबा नगर भोपाल, राष्ट्रीय महा जनशक्ति पार्टी अटेर रोड भिंड, सर्वे भवन्ति सुखिन: पार्टी ग्राम ममदर सीधी, द इंपीरियल पार्टी आफ इंडिया इंदौर, विश्व आदर्श भारत पार्टी सुखविलास कालोनी बड़वानी को भी डी-लिस्ट किया गया है।
मान्यता समाप्त होने वाले दलों में अंजुमन पार्टी उज्जैन, भारतीय जयभीम पार्टी जबलपुर, भारतीय ग्रामीण समाज पार्टी मुरैना, भारतीय जन लोक पार्टी झाबुआ, भारतीय सत्य संघर्ष पार्टी मंडला, जय मानवता पार्टी भोपाल, जनता विकास पार्टी विदिशा, जन न्याय दल सागर, गोंडवाना कांग्रेस पार्टी भोपाल, गोंडवाना मुक्ति सेना भोपाल, किसान मजदूर प्रजा पार्टी भोपाल, क्रांतिकारी किसान सेना भोपाल, लोकतांत्रिक सरकार पार्टी मुरैना, राष्ट्रीय वाहिनी पार्टी इंदौर, सवर्ण समाज पार्टी रीवा शामिल थे।
आपको बता दें कि, चुनाव आयोग के द्वारा देश के सभी राज्यों की 808 राजनीतिक दलों को दो महीने के अंदर ही डी-लिस्ट किया जा चुका है। पहले चरण में 334 दलों को डी-लिस्ट किया गया था। दूसरे चरण में 474 राजनीतिक दलों को डी लिस्ट किया गया है। अब तीसरे चरण में 359 दलों को डी लिस्ट करने का नोटिस दिया गया है। इसमें प्रदेश के भी 6 दल शामिल हैं।