भोपाल

एमपी में 50 साल छोटी युवती को घर बुलाकर 74 साल के मौलाना ने की छेड़छाड़

mp news: 50 साल छोटी युवती को घर पर बुलाकर मौलाना द्वारा हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने का पता चलते ही हिंदू संगठनों ने किया हंगामा।
2 min read
Jan 14, 2026
bhopal news
74 year old maulana arrested on charges of molesting 24 year old woman

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मौलाना के द्वारा एक युवती से छेड़छाड़ करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। घटना शहर के बरखेड़ी इलाके की है, युवती के साथ हुई घटना का पता चलने के बाद हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि मौलाना युवती को रोजाना अपने घर बुलाता था और उसे लव जिहाद में फंसाना चाहता था। हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद पुलिस हरकत में आई और स्थिति को संभालते हुए आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला लेन-देन और छेड़छाड़ा का प्रतीत हो रहा है, जांच की जा रही है।

74 साल का है मौलान

जिस मौलाना को छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसका नाम रफीक है और उसकी उम्र 74 साल है। छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली युवती मौलाना से 50 साल छोटी है और उसकी उम्र 24 साल है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया है कि मौलाना रफीक से उसने 50 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके बदले में कुछ गहने उसने मौलाना के पास गिरवी रखे थे। मौलाना रुपयों को लेकर उस पर दबाव बना रहा था। वो हर दिन उधार लिए रुपयों को लेकर बातचीत करने घर बुलाता था।

गलत नीयत से पकड़ा हाथ

पीड़िता का आरोप है कि मंगलवार को जब वो मौलाना के बुलाने पर उसके घर पहुंची तो मौलाना रफीक ने गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ा और छेड़छाड़ करने लगा। जिसका उसने विरोध किया, इसी बीच हिंदू संगठनों को घटना की जानकारी लगी तो हिंदू संगठन के बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और नारबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर मौलाना को गिरफ्तार कर मामला जांच में लिया है।

Updated on:
14 Jan 2026 10:17 pm
Published on:
14 Jan 2026 09:31 pm