mp news: टीचर ने स्कूल में 11वीं क्लास की छात्रा से छेड़छाड़ की थी जिसके बाद छात्रा ने खुदकुशी कर ली थी और तब से आरोपी टीचर फरार था...।
mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक टीचर ने क्लास में अकेला पाकर एक 11वीं क्लास की छात्रा को kiss करते हुए छेड़छाड़ की। टीचर की इस हरकत से छात्रा इस कदर आहत हुई की उसने घर जाकर जहर खा लिया, परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। लेकिन मरने से पहले छात्रा ने टीचर की घिनौनी करतूत अपने पिता को बता दी जिसके बाद पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और अब पुलिस ने उस आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला 25 जनवरी का है जब भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके के एक स्कूल में 11वीं क्लास की छात्रा के साथ स्कूल के टीचर नितीश दुबे ने छात्रा से छेड़छाड़ की थी। छात्रा स्कूल से घर आने के बाद रात में जहर खा लिया था और 26 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जब छात्रा की मौत की खबर आरोपी टीचर नितीश दुबे को लगी तो वो फरार हो गया। बिहार के कैमूर के रहने वाले आरोपी टीचर के घर पर पुलिस ने दबिश दी लेकिन वो नहीं मिला, उसका मोबाइल भी बंद था।
आरोपी टीचर नितीश दुबे महाकुंभ में साधु बनकर छिपा हुआ था। जब उसने वहां अपना मोबाइल ऑन किया तो पुलिस को उसकी लोकेशन मिली। पुलिस नितीश को पकड़ने के लिए महाकुंभ भी गई लेकिन एक हफ्ते की कोशिश के बाद भी पुलिस नितीश को पकड़ नहीं पाई। पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी इसी बीच माघ पूर्णिमा पर स्नान कर नितीश अपने परिवार के साथ बिहार के कैमूर अपने घर लौट आया। पुलिस को जब उसके लौटने की खबर मिली तो पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और भोपाल लेकर आई।