पुलिस के मुताबिक प्रिंस के सुनील की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। मोबाइल पर हुई बातचीत के दौरान सुनील की पत्नी ने प्रिंस को मिलने के लिए बुलाया था और 5 फरवरी को ही वो लहार से पिछोर के लिए निकला था, 6 फरवरी को जब घर में प्रिंस व उसकी शादीशुदा प्रेमिका आपत्तिजनक हालत में थे तभी सुनील घर लौटा और दोनों को देख लिया। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी से प्रिंस की हत्या की और उसे मौत के घाट उतारने के बाद उसकी लाश घर के गटर में फेंक दी थी। ये खुलासा आरोपी सुनील ने पुलिस की पूछताछ में किया है।