18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहेली ने नौकरी दिलाने छिंदवाड़ा से भोपाल बुलाया, शराब पिलाकर दो युवकों से कराया रेप

mp news: 17 साल की युवती को कॉलेज में एडमिशन कराने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर सहेली ने छिंदवाड़ा से भोपाल बुलाया था।

2 min read
Google source verification
woman accuses husband of forcing her into prostitution and assaulting her bareilly up news crime

महिला ने लगाया पति पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाने और मारपीट का आरोप। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 17 साल की किशोरी से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता छिंदवाड़ा की रहने वाली है और उसे 12वीं पास होने के बाद कॉलेज में एडमिशन दिलाने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसकी सहेली ने भोपाल बुलाया था। सहेली ने अपने ही किराए के फ्लैट पर शराब पिलाकर पीड़िता का दो युवकों से रेप कराया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो युवतियों व दो युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ करने में जुटी हुई है।

सहेली ने धोखे से बुलाकर कराया रेप

छिंदवाड़ा की रहने वाली 17 साल की पीड़िता ने 27 मार्च को मां के साथ भोपाल आकर बागसेवनिया थाने में अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि मोनिका नाम की युवती से उसकी पहले से बातचीत थी। बीते दिनों मोनिका ने उसे भोपाल में अच्छे कॉलेज में एडमिशन दिलाने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर भोपाल बुलाया था। वो 18 मार्च को जब भोपाल आई तो मोनिका उसे विद्या नगर स्थित किराए के फ्लैट पर ले गई। वहां उसकी सहेली रेणुका भी थी जिससे उसका परिचय कराया और इसके बाद रेणुका ऑफिस चली गई। रेणुका के जाने के बाद जब पीड़िता नहाने के लिए गई तो मोनिका ने दो युवकों को फोन कर घर पर बुला लिया। दोनों युवक रात करीब 8 बजे घर पर आए और उसे जबरदस्ती बीयर और शराब पिलाई।

नशे में लूटी आबरू

पीड़िता के मुताबिक जब वो नशे की हालत में बेसुध हो गई तो एक युवक ने उसके साथ गलत हरकत की। उसे तब ये एहसास हो रहा था कि उसके साथ कोई गलत काम कर रहा है लेकिन नशे में होने के कारण वो विरोध नहीं कर पाई। रात में जब मोनिका की सहेली रेणुका घर लौटी तो उसने भी पीड़िता को नशे की हालत में बदहवास हालत में देखा। उसने पहले पीड़िता को नहलवाया और फिर कमरे में सुला दिया, इसके बाद रेणुका ने भी एक युवक को घर में बुलाया और उसने भी उसके साथ रेप किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की दी और मारपीट कर चुप करा दिया।

पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया

ज्यादती का शिकार होने के बाद पीड़िता दूसरे ही दिन 19 मार्च को बिना किसी को कुछ बताए छिंदवाड़ा वापस लौट गई। वहां उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने मां को अपनी आपबीती बताई और 27 मार्च को मां के साथ बागसेवनिया थाने पहुंची। मां-बेटी के महिला अधिकारी ने बयान दर्ज किए और कार्रवाई शुरु की। थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि मामले में बंधक बनाकर दुष्कर्म, पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। रविवार को चारों संदिग्धों छिदवाड़ा निवासी रेणुका बुनकर, मोनिका इंदौरकर, बालाघाट निवासी अतुल मेडेकर और निखिल सिंह को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। तीसरे युवक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।