
woman forced poison husband affair with neighbour
mp news: मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का आरोप है कि उसे पति ने मारपीट कर जबरदस्ती जहर पिलाया है। इतना ही नहीं महिला का ये भी आरोप है कि पति का पड़ोसन से अफेयर चल रहा है, पति से अफेयर होने के कारण पड़ोसन उसे 'प्यार करने वाले कभी डरते नहीं' गाना गाकर ताना मारती है। पीड़िता के मुताबिक पति के अफेयर का पता चलने के बाद उसने पति को समझाने की कोशिश भी की लेकिन पति नहीं माना और मारपीट करना शुरू कर दी। महिला ने सास पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पूनम नाम की महिला को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ पिलाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूनम की हालत गंभीर है, उसने बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले सोनू से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, लेकिन करीब दो साल पहले पति और पड़ोसन के बीच अफेयर हो गया। इस बात का पता जब उसे चला तो विवाद होने लगा और कई बार लिखित शिकायत भी की। साल 2024 में एक समझौता हुआ लेकिन पति सोनू नहीं सुधरा।
पूनम ने आरोप लगाते हुए बताया है कि पति का जिस पड़ोसन से अफेयर है वो उसे आए दिन ताना मारती है और 'प्यार करने वाले कभी डरते नहीं' जैसे गाने गाकर चिढ़ाती है। इसी बात को लेकर जब उसने पति और पड़ोसन का विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और पति व सास ने मारपीट की। मारपीट के बाद वो पुलिस में शिकायत दर्ज कराने आ रही थी तो उसे पकड़कर घर में बंद कर दिया, गला दबाकर मारने की कोशिश की और उसे जबरदस्ती जहर पिला दिया। पूनम के गले में चोट के निशान भी हैं। पूनम का आरोप है कि पति व पड़ोसन के बीच इंस्टाग्राम पर चैटिंग और वीडियो कॉलिंग होती है और उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में भी देखा था।
पति व सास पर गंभीर आरोप लगाने वाली पूनम व उसके परिवारवाले अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कह रहे हैं। हालांकि अभी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि मामला जानकारी में आया है लेकिन अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है अगर महिला या उसके परिजन शिकायत दर्ज कराते हैं तो जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
25 Mar 2026 06:53 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
