MP News: दिल्ली एयरपोर्ट में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई तकनीकि खराबी के कारण कई उड़ानें लेट हुईं। जिसका असर भोपाल में भी देखने को मिला।
MP News: दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार की सुबह एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के सर्वर में आई तकनीकि खराबी का असर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल तक देखने को मिला। दिल्ली से उड़ाने भरने वाली फ्लाइट लेट पहुंची। जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सुबह 7.45 बजे भोपाल आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E602 करीब डेढ़ घंटे की देरी से 9.10 बजे भोपाल पहुंची। ऐसे ही एयर इंडिया की फ्लाइट AI1723 को 12 बजकर 5 मिनट पर भोपाल पहुंचना था। जो कि 1:05 बजे भोपाल पहुंची। वहीं, 1:05 बजे भोपाल पहुंचने वाली की इंडिगो फ्लाइट। अभी दिल्ली से रवाना नहीं हुई है।
एयरपोर्ट ऑथरिटी के मुताबिक, सुबह एक फ्लाइट देरी से राजाभोज एयरपोर्ट पहुंची। अन्य फ्लाइट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस देरी के कारण कितना असर पड़ेगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई तकनीकि खामी के कारण उड़ानों की लैंडिग और टेकऑफ टाइमिंग में बदलाव देखने को मिला।