भाजपा के पूर्व विधायक और दिग्गज नेता रहे सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया ने बताया क्यों चुनी कांग्रेस, इंदिरा की जबरदस्त फैन हैं...
MP news: पूर्व विधायक और इंदौर से भाजपा के दिग्गज नेता रहे सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया ने मंगलवार को भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता ले ली। उन्होंने मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की मौजूदगी में सदस्यता ली।
उन्होंने कहा, बचपन से ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के ओजस्वी व्यक्तित्व और कांग्रेस के सेवाभावी आदर्शों से प्रभावित रही हूं। वे प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी से भी मिलीं। कनुप्रिया के इस कदम की सियासत में खासी चर्चा हो रही है। पिता सत्तन का कहना है, कांग्रेस की डूबती नैया में बैठकर वह नदी पार करना चाहती है तो यह उसका फैसला है।