MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी की अर्थी निकाली।
MP News: बिहार के दरभंगा में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा निकाल रही थी। यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल हुआ था। जिसके चलते रविवार को राजधानी भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी की अर्थी निकाली।
दरअसल, भाजपा महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रेड क्रॉस चौराहे पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने लगीं। पुलिस ने भीड़ को सिद्धांता अस्पताल के सामने बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। प्रदर्शन के बीच में ही बारिश शुरु हो गई। जिसके बाद महिला कार्यकर्ताओं ने अर्थी को जलाया और प्रदर्शन को खत्म कर दिया।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया और जिलाध्यक्ष रविंद्र यति समेत कई बड़ी संख्या में भाजपा नेता एकत्रित हुए।
महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा कि मातृशक्ति अब जाग चुकी है। यदि अभी भी कांग्रेस ने होश नहीं संभाला तो बची हुई कांग्रेस भी स्वाहा हो जाएगी। राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।