भोपाल

mp news: गौ-रक्षा और सेवा के संकल्प के साथ ‘ब्रजदर्शन यात्रा’ का शंखनाद: 300 ब्राह्मण परिवार भोपाल से रवाना

mp news: ‘ब्रजदर्शन एवं गिरिराज परिक्रमा यात्रा’ का 25वां चरण शुक्रवार को उत्साह और उमंग के साथ भोपाल रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ।

2 min read
Apr 10, 2026
braj darshan yatra 300 brahmin families depart for mathura vrindavan

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्म और सेवा की बयार एक बार फिर बह निकली है। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला द्वारा आयोजित की जाने वाली ‘ब्रजदर्शन एवं गिरिराज परिक्रमा यात्रा’ का 25वां चरण शुक्रवार को उत्साह और उमंग के साथ भोपाल रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। इस विशेष चरण की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें शहर के विभिन्न मंदिरों के पुजारी, कर्मकांडी ब्राह्मण और भागवत आचार्यों ने सपरिवार शिरकत की।

ये भी पढ़ें

एमपी में 20 हजार रुपये लेते पकड़ी गई रिश्वतखोरों की ‘तिकड़ी’, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

शंखनाद और स्वस्ति वाचन से गुंजायमान हुआ स्टेशन

यात्रा के प्रस्थान से पूर्व भोपाल रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म क्रमांक 1 भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। यात्रा की शुरुआत पूरी तरह शास्त्रोक्त विधि-विधान से हुई। सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए ब्राह्मणों और आचार्यों ने स्वस्ति वाचन किया, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा। इसके पश्चात स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर पर सामूहिक पूजा-अर्चना और आरती की गई। इस दौरान सभी यात्रियों ने एक स्वर में गौ-रक्षा और गौ-सेवा का संकल्प लिया, जिसे इस यात्रा का मुख्य ध्येय बताया गया है।

निःशुल्क यात्रा का 25वां पड़ाव

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता द्वारा यह धार्मिक यात्रा पूरी तरह निःशुल्क आयोजित की जाती है। यात्रा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को गिरिराज जी की परिक्रमा और बांके बिहारी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि यात्रा के 25वें चरण में हमें शहर के पूजनीय ब्राह्मणों और आचार्यों की सेवा करने का अवसर मिला है। हमारा उद्देश्य धर्म के साथ-साथ गौ-सेवा के प्रति जन-जागरूकता फैलाना भी है।"

एक दिवसीय यात्रा में ब्रज के दर्शन

इस बार की यात्रा में चयनित 300 से अधिक ब्राह्मण परिवारों को मथुरा-वृंदावन ले जाया जा रहा है। ये सभी श्रद्धालु गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करेंगे और श्री बांके बिहारी जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। यात्रा के लिए भोपाल से रवाना होते समय पुजारियों और आचार्यों के चेहरों पर हर्षोल्लास स्पष्ट झलक रहा था।

धार्मिक एकता और सेवा का संदेश

आयोजन समिति के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य केवल पर्यटन नहीं बल्कि सनातन संस्कृति का प्रचार और जीव-दया का भाव जगाना है। स्टेशन पर विदाई के समय बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने पुष्प वर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच ट्रेन जैसे ही रवाना हुई पूरा माहौल 'राधे-राधे' के उद्घोष से भक्तिमय हो गया।

आयोजन की मुख्य बातें

ब्रजदर्शन एवं गिरिराज परिक्रमा यात्रा का 25वां चरण है। इसके आयोजक कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला है। इसमें लगभग 300 (पुजारी, आचार्य एवं उनके परिवार) शामिल हुए। गौ-रक्षा और सेवा करने का संकल्प लिया गया। गोवर्धन (परिक्रमा) एवं बांके बिहारी मंदिर का दर्शन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

एमपी में लोकायुक्त ने पकड़ा तो शर्म से लटका महिला उपयंत्री का चेहरा, 15 हजार की ले रही थी घूस

Published on:
10 Apr 2026 07:36 pm
Also Read
View All