भोपाल

सीएम का स्पष्ट निर्देश…जो कलेक्टर करेंगे बेहतर काम, उन्हें फील्ड पर रखेंगे

MP News: मध्य प्रदेश में जल्द बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हो सकती है।

less than 1 minute read
Mar 06, 2026

MP News: मध्य प्रदेश की संभावित बड़ी प्रशासनिक सर्जरी नजदीक है, उसके पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टरों को दो टूक संदेश देते हुए कहा कि जो परफार्मेस और परिणाम देंगे, उन्हें ही मैदान में रखेंगे। सीएम ने गुरुवार को मंत्रालय में एसीएस व पीएस के साथ विभागों की समीक्षा की। इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कलेक्टरों से संवाद किया।

सीएम डॉ. यादव ने यह भी कहा कि बीते दिनों जैसे मंत्रालय में दफ्तरों का औचक निरीक्षण कराया, ठीक इसी तरह जिलों में भी किया जाए। यदि समय का पालन न हो रहा हो और काम में कोताही मिले तो 5 की जगह 6 दिवसीय कार्य व्यवस्था लागू करेंगे।

पत्रिका ने पहले बताया, परफार्मेस ठीक नहीं

पत्रिका ने हाल के दिनों में दो अलग-अलग समाचार प्रकाशित किए थे, जिसमें बताया था कि केंद्र व राज्य की महत्वपूर्ण योजनाओं व कार्यक्रमों में कई जिलों का परफार्मेंस ठीक नहीं है। ऐसे कुछ जिलों के कलेक्टरों के कार्यों की समीक्षा भी की। ऐसे जिलों के कलेक्टरों की परफार्मेंस को लेकर सरकार भी चिंतित है

इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

  • खाड़ी देशों में फंसे लोगः जिलों से जो भी नागरिक खाड़ी देशों में फंसे हो, उनकी मदद के लिए हर स्तर पर प्रयास करें।
  • वीसी सेटअप पूरा करें: पांढुर्णा, आलीराजपुर, छिंदवाड़ा, भोपाल व बालाघाट में वीसी सेटअप के काम तत्काल पूरा कराएं।
  • विजन डॉक्यूमेंटः जिन जिलों के विजन डॉक्यूमेंट अधूरे हैं उन्हें समय से पूरा करें।
  • कृषक कल्याण वर्षः जिलों में होने वाले परम्परागत मेलों में कृषि-पशुपालन में नवाचार करने वालों की प्रदर्शनी लगाएं। जिला स्तर पर होम स्टे को प्रोत्साहित करें।
Published on:
06 Mar 2026 07:39 am
Also Read
View All

अगली खबर