
MP News: मध्य प्रदेश के लोगों को सरकार जल्द बड़ी सौगात देने जा रही है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को मजबूती देने के लिए सरकार आठ नए आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए बजट की स्वीकृति मिल गई है। भारत सरकार ने नेशनल आयुष मिशन के तहत 490 करोड़ रूपये मंजूर किए हैं।
आयुष विभाग की मानें तो इन कॉलेजों के दो चरणों में राशि की स्वीकृति मिल चुकी है। साल 2024-25 के बजट अनुसार, नर्मदापुरम, सागर, बालाघाट, शहडोल और मुरैना में मेडिकल कॉलेज खोलने की मंजूरी दी गई थी। 2025-26 के लिए झाबुआ और शाजापुर के कॉलेजों को हरी झंडी मिल चुकी है।
इन सभी आयुर्वेद संस्थानों का निर्माण मध्य प्रदेश भवन विकास निगम के द्वारा किया जाएगा। जिसमें सरकार हर मेडिकल कॉलेज के लिए 70 करोड़ रूपये की सहायता प्रदान करेगी। हाल ही में 5 कॉलेजों के लिए पदों की स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं, तीन मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति का प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा जाएगा।
आयुष मिशन के अधिकारियों के मुताबिक, इन कालेजों में साल 2028 तक शिक्षण कार्य शुरु हो जाएं, ऐसी व्यवस्था हम बनाने की कोशिश करेंगे। राज्य की आयुष चिकित्सा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
Published on:
05 Mar 2026 06:43 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
