भोपाल

सीएम मोहन का स्पष्ट निर्देश, 10 से 6 ऑफिस में रहना होगा; अब नहीं चलेगी मनमानी

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं कि वल्लभ भवन, सतपुड़ा भवन और विंध्याचल भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहना होगा।

less than 1 minute read
Feb 26, 2026
फोटो - Dr Mohan Yadav(photo:X)

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सरकारी दफ्तरों में समय से न आने वाले अफसर-कर्मचारियों को लेकर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। राजधानी भोपाल में वल्लभ भवन, सतपुड़ा भवन और विंध्याचल भवन में सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने सुबह 10 बजे से सभी प्रमुख विभागों की कार्यालय में जाकर उपस्थिति रजिस्टर की जांच की।

अधिकारी-कर्मचारियों के समय की होगी मॉनिटरिंग

इन तीनों कार्यालयों में कौन-सा अधिकारी-कर्मचारी कब पहुंच और कब वापस गया। इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। जिसमें सीएम के निर्देश पर कर्मचारियों की आवाजाही पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष निगरानी रखी जा रही है। बता दें कि, अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी सुबह 10 से शाम 6 बजे तक मॉनिटर की जाएगी।

लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन भोपाल के बाहर दौरे पर हैं। बावजूद इसके सीएम के निर्देश पर मुख्यमंत्री सचिवालय और सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा सभी संबंधित दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी एकत्रित की जाएगी। सीएम का स्पष्ट निर्देश है कि सरकारी कार्यालयों में लापारवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बावजूद यदि कोई अधिकारी और कर्मचारी लापारवाही बरता है तो उस पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन विभाग के अधिकारी रखेगें नजर

वल्लभ भवन, सतपुड़ा भवन और विंध्याचल भवन में आने वाले आधिकारियों और कर्मचारियों की मॉनिरटरिंग मुख्यमंत्री सचिवालय और सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा की जाएगी। खासकर, अधिकारियों-कर्मचारियों की आवाजाही पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Published on:
26 Feb 2026 02:53 pm
Also Read
View All