भोपाल

कांग्रेस नेता की होटल में मिली लाश, मचा हड़कंप

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक कांग्रेस नेता की लाश होटल में मिलने से हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
May 31, 2025
मृतक उपेंद्र सेन। फोटो- फेसबुक

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित होटल में कांग्रेस नेता की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली। जिसके बाद हड़कंप मच गया। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। जिसके चलते पुलिस मामले को आत्महत्या का मान कर चल रही है। बताया जा रहा है कि मृतक कांग्रेस नेता 28 मई को सतना से भोपाल आए थे और होटल में रुके हुए थे।

कांग्रेस नेता ने गुरुवार रात को होटल के वेटर से कहा था कि शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे उठा दें। इसके बाद अगले दिन वेटर उनके कमरे के बाहर पहुंचा और उन्हें आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद वेटर कमरे में गया तो कांग्रेस नेता की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी।


वेटर ने होटल मालिक को घटना की जानकारी दी और फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला।

Updated on:
31 May 2025 05:29 pm
Published on:
31 May 2025 05:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर