MP News MP Budget 2026: मोहन सरकार का दावा पहला रोलिंग बजट लाएगा खुशियां, प्रदेश के सपनों का बजट है 2026...
MP News MP Budget 2026: प्रदेश में पहली बार वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने रोलिंग बजट पेश किया। इस प्रणाली में तय अवधि के बाद आगे की अवधि को जोड़ते हुए बजट अपडेट किया जाता है। हर साल नई परिस्थितियों, जरूरतों के अनुसार बदलाव किए जाते हैं।
यदि सरकार ने 2026-27, 2027-28 और 2028-29 का तीन साल का बजट बनाया है, तो 2027-28 आते ही 2026-27 की अवधि बजट से हट जाएगी। उसकी जगह नया वर्ष 2029-30 जोड़ा जाएगा। इस तरह बजट हमेशा आने वाले तीन वर्षों के लिए तैयार रहता है।
कर्मचारी: नया कर नहीं, पेंशन प्रक्रिया फेसलेस कोई नया कर नहीं, कोई पुराना हटाया भी नहीं।
भत्तों का पुनरीक्षण, केंद्रीय पेंशन प्रकोष्ठ से फेसलेस होगी पूरी प्रक्रिया।
आशा कार्यकर्ता प्रोत्साहन के लिए 550 करोड़ का प्रावधान।
ग्राम पंचायत सचिवीय व्यवस्था के लिए 518 करोड़ की व्यवस्था।
खेती -उत्पादन बढ़ेगा, फसलों को सुरक्षा भी किसानों को 1,15,013 करोड़ दिए।
उत्पादकता वृद्धि पर 28,158 करोड़ दिए।
64995 करोड़ से आदान व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
फसलों के अच्छे दाम मिलेेंगे, इस मद में 8019 करोड़।
फसल सुरक्षा के लिए 13769 करोड़ मिले।
सिंहस्थ - स्पिरिचुअल हब बनेगा उज्जैन उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ पर सरकार का ध्यान।
15851 करोड़ के काम स्वीकृत। वित्तीय वर्ष 2026-27 में खर्च के लिए 3060 करोड़ का बजट।
उज्जैन में एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए 1000 करोड़।
इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन का विस्तार।
701 करोड़ से बाइपास और अन्य सड़कें बनेंगी।
उज्जैन को स्पिरिचुअल हब बनाने पर फोकस, 13 करोड़ पर्यटकों के हिसाब से अंधोसंरचना तैयार की जाएगी।
शिक्षा-स्वास्थ्य बच्चों को टेट्रा पैक में दूध शिक्षा के लिए 31,993 करोड़ का प्रावधान।
294 नए सांदीपनि स्कूल खुलेंगे।
पीएमश्री में 530 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया।
उच्च शिक्षा में सुधार के लिए 230 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
कक्षा 8वीं तक के बच्चों को पोषण देने के लिए टेट्रा पैक में दूध उपलध कराया जाएगा।
स्वास्थ्य में 24,144 करोड़ रुपए का प्रावधान।
8 नए आयुर्वेदिक कॉलेजों से सुधरेगी सेहत।
आयुष्मान भारत में 1277 करोड़, 5 लाख तक का इलाज नि:शुल्क।
शहरी विकास द्वारका से 5 शहर संवरेंगे शहरों के लिए 21,562 करोड़ का प्रावधान।
द्वारका योजना में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन में इन्फ्रास्ट्रक्चर बनेंगे।
मिलियन प्लस शहर के तहत 1418 करोड़।
अर्बन सर्विस इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम से वार्ड स्तर पर सड़क, पानी, बिजली, सीवरेज व्यवस्था बनेगी।
4,38,317 करोड़ का बजट 'ज्ञानी' पेश किया है। यह समृद्ध, संपन्न, सुखद और सांस्कृतिक मध्यप्रदेश के सपने को साकार करने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ज्ञान के संकल्प में प्रदेश सरकार ने इस बार 'II' भी जोड़ा है। यह प्रदेश का पहला रोलिंग बजट है। विकसित भारत @2047 के विजन और केंद्र सरकार के निरंतर प्राप्त सहयोग के साथ पूरी तरह समन्वित है। लगातार तीसरी बार हमने कोई भी टैक्स नहीं बढ़ाया है।
-डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
सपनों को साकार करने वाला यह प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने वाला बजट है। हर नारी को न्याय, हमारी सरकार का उद्देश्य है। हम देश के तीसरे युवा प्रदेश हैं। युवाओं के हाथ को काम मिले, ये हमारा संकल्प है। किसान, अधोसंरचना और इंडस्ट्री पर सरकार का पूरी तरह से फोकस है। धर्म-संस्कृति व पर्यटन क्षेत्र में प्रावधान से इकोनॉमी बूस्ट होगी।
- जगदीश देवड़ा, वित्त मंत्री