18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करने पर वित्त मंत्री का बड़ा बयान

MP Finance Minister- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करने को जीएसटी काउंसिल का विषय बताया

2 min read
Google source verification
Finance Minister's big statement on reducing taxes on petrol and diesel in MP

Finance Minister's big statement on reducing taxes on petrol and diesel in MP- Demo pic

MP Finance Minister- मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री और राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे जीएसटी काउंसिल का विषय बताया है। विधानसभा में राज्य का 2026 का बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री MP Finance Minister जगदीश देवड़ा मीडिया से मुखातिब हुए थे। यहां उन्होंने वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव मनीष रस्तोगी और अन्य वरिष्ठ अफसरों के साथ अगले वित्त वर्ष के बजट का प्रजेंटेशन दिया। पत्रकारों ने राज्य सरकार द्वारा बार बार कर्ज लिए जाने पर भी सवाल उठाया। इसके जवाब में वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव मनीष रस्तोगी ने यह कहकर बचाव किया कि कर्ज लेना गलत नहीं है। पूंजीगत व्यय करना प्रगति की पॉलिसी मानी जाती है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए के बजट में पिछले साल की तरह कोई नया कर नहीं लगाया गया है। प्रदेश के नए बजट को सीएम डॉ. मोहन यादव ने समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करनेवाला बताया। बजट में अनेक कल्याणकारी घोषणाएं की गई हैं।

बजट प्रस्तुत करने के बाद वित्त विभाग ने प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई। इसमें उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के अलावा वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव व अन्य वरिष्ठ अधिकारी पत्रकारों के रूबरू हुए। यहां राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्ज को लेकर सवाल उठे। इस पर वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सफाई दी कि राज्य सरकार कर्ज का पैसा पूंजीगत निवेश में ही खर्च कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कर्ज लेना और पूंजीगत व्यय करना प्रगति की निशानी है। जीएसडीपी का 3 प्रतिशत कर्ज लेने की सीमा निर्धारित है और प्रदेश कभी भी इससे ज्यादा तक नहीं पहुंचा।

जीएसटी काउंसिल में इस मुद्दे पर बात करेंगे

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से पत्रकारों ने प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने के संबंध में प्रश्न पूछा। इसपर उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि यह राज्य का नहीं बल्कि जीएसटी काउंसिल का विषय है। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बात करेंगे। पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने के सवाल पर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से पत्रकारों ने पूछा वन नेशन वन टैक्स क्यों लागू नहीं हो रहा है? इसपर उन्होंने कह दिया कि यह जीएसटी काउंसिल का विषय है। पत्रकारों ने प्रतिप्रश्न किया कि आप भी काउंसिल के मेंबर हैं तो देवड़ा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जीएसटी काउंसिल में इससे संबंधित विषय आने पर अपनी बात रखेंगे।