18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल के जेपी अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जय प्रकाश अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में आग लगने से हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जेपी अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओपीडी ब्लॉक के पहले फ्लोर पर आग लग गई। जिसके चलते मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कमरे में मरीजों को धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ देर बाद ही आग लग गई। जिसके बाद ओपीडी ब्लॉक धुएं से भर उठा और मरीजों में हड़कंप मच गया।

गार्ड ने बुझाई आग

जानकारी के अनुसार, दोपहर 12 बजे करीब आग लगने की जानकारी मिली थी। जिस कमरे के अंदर आग लगी थी, उसे स्टोर रूम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। जब अंदर धुआं उठा तो गेट पर ताला लगा हुआ था। चाभी न मिलने के कारण आग बुझाने में समय लग रहा था। इसके लिए गार्ड ने ताला तोड़ दिया और फिर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने में सफल हुआ।

प्लास्टिक और सर्जिकल सामान से जलने आग लगी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्लास्टिक और सर्जिकल सामग्री जलने से काला धुआं पूरे अस्पताल परिसर में फैल गया। हालांकि, ओपीडी के मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है।

समय पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी। मगर, दमकल की गाड़ियां करीब आधे घंटे बाद पहुंची। तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। इधर, अस्पताल प्रबंधन के द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आखिर आग कैसे लगी? प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वायरिंग के कारण शॉर्ट सर्किट हुई।