18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टर ने नशीली दवा देकर महिला मरीज से की ज्यादती

mp news: ग्वालियर से भोपाल में महिला मरीज को इलाज का कहकर साथ लाया था डॉक्टर, होटल में किया दुष्कर्म।

2 min read
Google source verification
bhopal

Doctor abused female patient by giving her sedatives (demo pic)

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक डॉक्टर के द्वारा महिला मरीज के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। पीड़िता ग्वालियर की रहने वाली है और आरोपी डॉक्टर भी ग्वालियर का रहने वाला है जो इलाज के बहाने महिला को भोपाल लेकर आया था। होटल में नशीली दवा लेकर आरोपी डॉक्टर ने महिला मरीज के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इलाज के बहाने लाया भोपाल

ग्वालियर की रहने वाली 30 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि वो ग्वालियर के डॉक्टर अमरीश सेंगर से बीते करीब 7 महीने से अपना इलाज करा रही थी। इलाज के बाद भी चर्म रोग फैलता जा रहा था इसलिए बीते दिनों डॉक्टर अमरीश ने उससे कहा कि भोपाल में विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाना होगा। वो डॉक्टर की बातो में आ गई और उसके साथ 14 फरवरी को भोपाल आ गई। पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर उसे जब इलाज कराने की जगह होटल में ले गया तो उसे डॉक्टर की नीयत पर शक हुआ। उसने तुरंत अपने पति को फोन कर डॉक्टर की नीयत के बारे में बताया जिस पर पति ग्वालियर से भोपाल के लिए रवाना हुए।

दवा बताकर दिया नशीला पदार्थ

पीड़िता के मुताबिक रात में खाना खाने के बाद डॉक्टर अमरीश ने उसे चर्म रोग की दवा बताकर नशीली दवा खिला दी और जब वो बेसुध हो गई तो उसके साथ दुषकर्म किया। सुबह पीड़िता का पति भोपाल पहुंचा तो उसने पति को पूरी घटना बताई। पहले तो बदनामी के डर से पीड़िता और उसके पति ने पुलिस में शिकायत नहीं की और वापस ग्वालियर लौट गए। लेकिन जब दूसरे दिन डॉक्टर ने फिर से इलाज के बहाने संपर्क किया तो पीड़िता पति के साथ भोपाल आई और एमपी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।