
एमपी में बिगड़ा मौसम (Photo Source- Patrika)
Rain And Hailstorm Alert :मध्य प्रदेश में बुधवार शाम से मौसम ने करवट ली है। तेंज आंधी और बिजली की गड़गड़ाहट से बिगड़े मौसम के चलते प्रदेश के कई जिलों में देर रात तक तेज बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कई जगहों से ओले गिरने की खबर भी सामने आई है। भोपाल में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे तक बारिश का सिलसिला चलता रहा, जिसके बाद अब पूरे जिले में घने बादल छाए हुए है। वहीं, ठंडी हवा ने सिहरन भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस चलते मौसम बदला है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी है। साथ ही, एक ट्रफ लाइन भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। वहीं, राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम बदलाव देखने को मिला है। बुधवार को कहीं बारिश हुई तो कहीं ओले गिरे। ऐसा ही मौसम गुरुवार को भी बना है। भोपाल में सुबह से ही बादल छाया हुआ है।
गुरुवार को भी प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, निवाड़ी, दतिया, छतरपुर, पन्ना और टीकमगढ़ में पानी गिरने के आसार है। इसके साथ ही गरज-चमक का भी अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले बुधवार (18 फरवरी) को ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, भिंड, दतिया, मंदसौर, मुरैना, नीमच, गुना और रतलाम समेत 20 से ज्यादा जिलों में कहीं बारिश हुई तो कहीं ओले गिरे।
मध्य प्रदेश में अगले दो दिन मौसम कैसा रहेगा आइए जानें..। 20 फरवरी शुक्रवार को ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के आठ जिलों में पानी गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दिन बिजली भी गिरने की संभावना है। वहीं 21 फरवरी यानी शनिवार को मौसम साफ रहेगा। इस दिन कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है।
Published on:
19 Feb 2026 09:27 am
