19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सौतेले पिता की नाबालिग बेटी से दरिंदगी, 6 महीने डरा-धमकार किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खुला राज

Stepfather Brutalize Minor Daughter : एक संरक्षक और पिता की भूमिका निभाने वाले शख्स ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग सौतेली बेटी से दरिंदगी की वारदात सामने आई है।

2 min read
Google source verification
Stepfather Brutalize Minor Daughter

सौतेले पिता की नाबालिग बेटी से दरिंदगी (Photo Source- Patrika)

Stepfather Brutalize Minor Daughter :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना इलाके से एक इंसानित को शर्मसार करते हुए झकझोर देने वाली सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक संरक्षक और पिता की भूमिका निभाने वाले शख्स ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग सौतेली बेटी से दरिंदगी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि, आरोपी सौतेला पिता पिछले 6 महीनों से नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब पीड़िता के पेट में दर्द उठा, जिसके चलते उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। यहां डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की।

इस सनसनीखेज वारदात के सामने आने के बाद पिपलानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि, पीड़िता अपनी मां और सौतेले पिता के साथ पिछले पांच साल से रह रही है। पीड़िता की मां मजदूरी करने जाती, जिसका फायदा उठाकर पेशे से ठेकेदार आरोपी ने करीब 6 महीने पहले पहली बार दुष्कर्म किया। इसके बाद वो लगातार नाबालिग को डरा-धमकाकर उसके साथ दरिंदगी करता रहा।

रिपोर्ट ने खोला चौंकाने वाला राज

मामले का खुलासा दो दिन पहले तब हुआ, जब किशोरी के पेट में अचानक तेज दर्द उठा। इसपर घर के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां दर्द का कारण जानने के लिए की गई जांच के परिणाम सामने आने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि नाबालिग गर्भवती है। इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पकड़ाया आरोपी

पिपलानी थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सौतेले पिता को हिरासत में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।