18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के लाखोें राशन उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात, गेहूं-चावल व अन्य सामग्रियों के लिए मिले 1200 करोड़

MP Budget 2026- मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना को मिली भरपूर राशि, गेहूं, चावल और अन्य खाद्य सामग्री बेहद सस्ती दरों पर मिलेगी

less than 1 minute read
Google source verification
MP Budget 2026 offers a gift of ₹1200 crore to millions of ration consumers

MP Budget 2026 offers a gift of ₹1200 crore to millions of ration consumers- Demo pic

MP Budget 2026- मध्यप्रदेश का वित्तीय वर्ष 2026.27 का बजट बुधवार को राज्य विधानसभा में पेश किया गया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट में जरूरतमंद वर्ग का खास ध्यान रखा। इसमें गरीबों के लिए चल रही कल्याण योजनाओं में 15 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा राशि रखी गई है। उचित मूल्य की राशन दुकानों के माध्यम से गेहूं, चावल और अन्य खाद्य सामग्रियां बेहद सस्ती दरों पर प्रदान करने के लिए भी वित्त मंत्री ने 1200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

प्रदेश के बच्चों के पोषण के उद्देश्य से वित्त मंत्री ने बड़ा कदम उठाते हुए मध्यान्ह भोजन के साथ टेट्रा पैक में दूध भी देने की घोषणा की। 8 वीं तक के विद्यार्थियों को मुफ्त दूध दिया जाएगा। बजट में प्रदेश के शहरों में अधोसंरचना विकास के लिए ''द्धारका योजना'' में आगामी 3 सालों में 5 हजार करोड़ रूपए के संभावित निवेश की बात कही गई है।

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना में 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए यह योजना चलाई जाती है। इसके साथ ही गरीबों को आवास देने की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण) के लिए 4500 करोड़ रुपए रखे गए हैं।

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना को भरपूर राशि

प्रदेश के बजट में गरीबों के लिए खाद्य सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने गरीब व जरूरतमंद परिवारों को नाममात्र की दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना को भरपूर राशि मुहैया कराई। इस योजना के तहत 1200 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है।

बजट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 3800 करोड़ रुपए रखे गए हैं। वृद्धावस्था, निराश्रित और विकलांग पेंशन योजनाओं में यह राशि खर्च की जाएगी।