भोपाल

एमपी में 900 करोड़ की लागत से बनेंगे 7 मीटर चौड़े फ्लाईओवर

MP News: मध्यप्रदेश के 22 से अधिक शहरों में नौ सौ करोड़ से अधिक की लागत से फ्लाईओवर तैयार किए जाएंगे।
2 min read
Jul 20, 2025
mp news
फोटो- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत 22 अन्य शहरों में फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। जिसमें करीब 900 सौ करोड़ रुपए से अधिक खर्च का अनुमान है। इन प्रोजेक्ट्स की विस्तृत रिपोर्ट बनाने के जिम्मा लॉयन इंजीनियरिंग को सौंपा गया है।

यह प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन यानी MPRDC के द्वारा किया जा रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के केंद्रीय सड़क और सीआरआईएफ से इसके लिए फंडिंग की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत कई फ्लाईओवर और पुल का निर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते यातायात का दबाव कम होगा और दुर्घटनाएं रोकी जा सकेंगी।

7 मीटर से अधिक होगी फ्लाईओवर की चौड़ाई

जिन फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। उनकी चौड़ाई 7 मीटर से अधिक होगी। जबकि इनकी लंबाई के अलग-अलग मापदंड रखे गए हैं। कई शहरों में पीक अवर्स में जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसके लिए शहरों में फ्लाईओवर बनाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा करीब एक हजार करोड़ रुपए जारी किए गए है। डीपीआर तैयार होने के बाद इन निर्माण कार्यों की लागत बढ़ने की संभावना भी है।

भोपाल के इन इलाकों में होगा फ्लाईओवर का निर्माण

भोपाल के व्यापमं चौराहे से लेकर 6 नंबर का फ्लाईओवर बनाया जाना है। जिसकी लंबाई करीब 540 मीटर होगी। अयोध्या बायपास से करोंद तक फ्लायओवर बनाया जाएगा। इसकी लंबाई 600 मीटर होगी। काली परेड से अयोध्या तक छोला आरओबी का निर्माण होगा। जिसकी लंबाई 600 मीटर रहेगी।

इंदौर में यहां पर बनेंगे फ्लाईओवर

ऐसे ही इंदौर के देवास नाका चौराहे पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। सत्य साईं चौराहे पर 590 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनेगा। आईटी चौराहे पर बनने वाले फ्लाईओवर की लंबाई 595 मीटर होगी। मुसाखेड़ी चौराहे पर 590 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण होगा।

सागर में बनेंगे 3 फ्लाईओवर

सागर शहर में सिविल लाइन से मकरोनिया चौराहे तक 650 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनेगा। सोनार नदी से गदेरी नदी तक सागर-दमोह पर 700 मीटर लंबा फ्लाइओवर बनाया जाएगा। सोनार नदी से गदेरी नदी तक सागर-दमोह मार्ग पर 700 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।

ग्वालियर में भी होगा निर्माण

ग्वालियर में पुराना कम्पू बस स्टैंड से गोरखी महाराज बाड़ा तक 1 किलोमीटर लंबा फ्लाई ओवर निर्मित किया जाएगा। महलगांव और हरिशंकरपुम के बीच अंडरपास निर्माण होगा। जिसकी लंबाई 30 मीटर होगी। मोहना रेलवे स्टेशन के पास 445 मीटर लंबाई का फ्लाईओवर बनेगा।

यहां भी बनेंगे फ्लाईओवर

खंडवा में गणेश गौशाला चौराहा पर भी फ्लाईओवर का निर्माण होगा। विदिशा में सागर-विदिशा मार्ग पर और धार में महू - घाटा बिल्लौद स्टेट हाइवे नं 38 के इंडो रामा चौराहे पर 4 लेन फ्लाईओवर बनेगा।

Updated on:
20 Jul 2025 06:16 pm
Published on:
20 Jul 2025 06:15 pm