MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रेलवे के बर्खास्त कर्मचारी राजेश तिवारी को निशातपुरा पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के पैसे लेते गिरफ्तार किया है।
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रेलवे के बर्खास्त कर्मचारी राजेश तिवारी को निशातपुरा पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी देर रात ब्लैकमेलिंग के पैसे लेते गिरफ्तार किया है। राजेश तिवारी पर ब्लैकमेल करने और गैर-कानूनी तरीके से 3 लाख रुपए मांगने का आरोप है। गोमांस तस्करी के मुख्य आरोपी असलम चमड़ा के करीबी से डील और पैसे लेने का वीडियो भी राजेश तिवारी के पास से लगभग 2 ग्राम एमडी ड्रग्स और गैर-कानून सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है। हथियार भी जब्त किए गए है।
इसके अलावा, राजेश के मोबाइल को पुलिस ने जब्त किया है। कई संदिग्ध दस्तावेज और वीडियो मिले हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। राजेश तिवारी के खिलाफ कार्रवाई असलम चमड़ा के करीबी शाहजेब खान उर्फ जिब्बी की शिकायत पर की गई है। राजेश तिवारी मछली गैंग और असलम चमड़ा के बीफ स्मगलिंग गैंग का पर्दाफाश करने का भी दावा करता था। इसी एवज में वह बदमाशों से अड़ीबाजी करके पैसे मांग रहा था।
पुलिस के मुताबिक, शाहजेब खान उर्फ जिब्बी असलम चमड़ा का करीबी है। राजेश तिवारी लगातार शाहजेब खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रहा था, जिसमें उन्हें गो मांस तस्कर से लेकर भू-माफिया तक बताता था। इस पर 26 फरवरी को शाहजेब ने निशातपुरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया गया है कि राजेश ने उसे बदनाम न करने के बदले तीन लाख रुपए मांगे थे।
राजेश तिवारी पर रेलवे में नौकरी करते समय एक महिला के साथ रेप करने का आरोप है। उसके खिलाफ हत्या की कोशिश का केस भी दर्ज किया गया है। वह खुद लगातार कई नामचीन लोगों और नेताओं के वीडियो सोशल मीडिया में डालता था। अक्सर अलग-अलग अमीर लोगों के खिलाफ विवादित वीडियो पोस्ट करता रहता है।