भोपाल

एमपी की चार हस्तियों को मिलेगा ‘पद्मश्री’, जानिए कौन-कौन लिस्ट में शामिल

Padma Shri Awards 2026: 77वें गणतंत्र दिवस के पहले पद्मश्री अवार्डी की घोषणा हो चुकी है। जिसमें मध्यप्रदेश की चार हस्तियां भी शामिल हैं।

2 min read
Jan 25, 2026
Padma Shri Awards 2026

Padma Shri Awards 2026: गणतंत्र दिवस के पहले आज पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले लोगों की लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसमें देश के कई राज्यों से उन लोगों को चुना गया है। जिन्होंने अपने काम से देश का मान बढ़ाया है। जिसमें मध्यप्रदेश की चार हस्तियों के नाम शामिल हैं। इसमें वरिष्ठ पत्रकार कैलाशचंद्र पंत, सागर के मार्शल आर्ट कलाकार भगवानदास रैकवार, मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर और पुरात्तव डॉ नारायण व्यास को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

कौन हैं कैलाश चंद्र पंत

कैलाश चंद्र पंत मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्हें हिंदी भाषा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के चलते सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो दशकों तक काम किया। वह जनधर्म नाम से साप्ताहिक मैगजीन निकालते हैं। पंत के द्वारा हिंदी भवन न्यास और कृषि भवन को विकसित किया गया है।

कौन हैं मोहन नागर

मोहन नागर राजगढ़ जिले के गृह गांव रायपुरिया (पचोर) के रहने वाले हैं। उन्हें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए नागर को पद्मश्री पुरस्कार 2026 से नवाजा जाएगा। राजगढ़ के साथ ही बैतूल जिले में पर्यावरण के लिए बेहतर कार्य किया है। वर्तमान में नागर मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष हैं। वह सांसद रोडमल नागर के गृह गांव के रहने वाले हैं।

मोहन नागर ने पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में बेहतर कार्य किया।

कौन हैं भगवानदास रैकवार

भगवानदास रैकवार बुंदेलखंड की धरती से आते हैं। उन्हें बुंदेली युद्ध कला के संरक्षण, प्रशिक्षण और प्रचार के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने पारंपरिक मार्शल आर्ट्स को जीवित रखने के लिए दशकों से कार्य किया है।

कौन हैं नारायण व्यास

डॉ. नारायण व्यास मध्यप्रदेश के प्रमुख पुरातत्वविद् में से एक हैं। उन्होंने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों भीमबेटका, सांची स्तूप समेत दूसरे योगदान में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई। पुरात्तव के क्षेत्र डॉ व्यास को ग्रैंड ओल्ड मैन के नाम से जाना जाता है। उन्होंने ASI में रहते हुए भीमबेटका रॉक पेंटिंग्स की खोज और संरक्षण में योगदान दिया है।

सीएम ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश की चारों विभूतियों पद्मश्री मिलने पर बधाई दी। साथ ही एक्स पर लिखा कि आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा घोषित देश के प्रतिष्ठित पद्म सम्मान- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री में मध्यप्रदेश से चार विभूतियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

श्री भगवान दास रैकवार जी (खेल), श्री कैलाश चंद्र पंत जी (साहित्य एवं शिक्षा), श्री मोहन नागर जी (सामाजिक कार्य) और श्री नारायण व्यास जी (पुरातत्व) को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विभिन्न क्षेत्रों में आप सभी ने अद्वितीय योगदान से मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है और भावी पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा दी है।

Updated on:
25 Jan 2026 08:42 pm
Published on:
25 Jan 2026 05:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर