MP News: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने बजट के पहले चार हजार करोड़ का कर्ज ले रही है।
MP News: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार एक बार फिर से कर्ज लेने जा रही है। मंगलवार को सरकार चार हजार करोड़ रुपए कर्ज ले रही है। जिसका भुगतान बुधवार को यानी बजट के दिन होगा। बता दें कि, मोहन सरकार चालू वित्तीय वर्ष में 51 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी होगी।
चार मार्च को सरकार के द्वारा छह हजार करोड़ रुपए के कर्ज दो-दो हजार की तीन किस्तों में लिए गए थे। सरकार के द्वारा 20 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले भी 6 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। अब एक हफ्ते के अंदर सरकार दस हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले रही है।
दरअसल, प्रदेश की जनता पर 31 मार्च 2024 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष में 3 लाख 75 हजार 578 करोड़ रुपए का कर्ज है। एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च तक बीजेपी सरकार ने साल भर में 44 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
1 जनवरी 2025 को 6 हजार करोड़ (तीन कर्ज) 2029,2045,2048 तक कर्ज लिया गया है। 20 फरवरी 2025 को 6 हजार करोड़ (3 कर्ज) 2037, 2040, 2043 तक के लिए। 1 जनवरी 2025, 5 हजार करोड़ (2 कर्ज) 2038, 2047 तक के लिए।