भोपाल

MP सरकार ने बाजार से उठाया 6300 करोड़ का कर्ज, महंगाई भत्ते और लाड़ली बहनों का होगा भुगतान

MP News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के द्वारा एक बार फिर बाजार से 6300 करोड़ रूपये का कर्ज उठाया गया है।

less than 1 minute read
Mar 03, 2026

MP News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने एक बार फिर से कर्ज लिया है। इस बार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के डीए यानी महंगाई भत्ते और लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों की का भुगतान करने के लिए बाजार से 6300 करोड़ रूपये का कर्ज लिया है। जिसे चार हिस्सों में बांटा गया है। इस लोन के बाद चालू वित्तीय वर्ष में कर्ज की लिमिट 79100 करोड़ रूपये तक पहुंच गई है।

होली पर सरकार ने लिया कर्ज

फरवरी महीने में मोहन सरकार ने लगातार तीन मंगलवार कर्ज लिया था। अब चौथे हफ्ते छोड़कर सीधा सरकार ने होली पर कर्ज उठाया है। सरकार की सिक्योरिटी की नीलामी के बाद कर्ज लिया गया है जिसका भुगतान बुधवार को किया जाएगा।

बता दें कि, पिछले महीने की 17 फरवरी को लिए गए कर्ज के बाद चालू वित्तीय वर्ष में कुल आंकड़ा 72900 करोड़ तक पहुंच गया है।

पहला कर्ज 1800 करोड़

वित्त विभाग के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जिसके मुताबिक, कर्ज में पहला लोन 1800 करोड़ रूपये का है। जिसका भुगतान सरकार 9 साल में छमाही ब्याज के जरिए करेगी। दूसरा कर्ज 13 साल के लिए 1600 करोड़ रूपये का है, तीसरा कर्ज 1600 करोड़ रूपये है। जो कि 15 साल के लिए लिया गया है। चौथे कर्ज की राशि 1600 करोड़ रूपये है। जो 23 साल के लिए लिया गया है। इस प्रकार कर्ज की कुल राशि 6300 करोड़ रूपये है।

पिछला कर्ज 17 फरवरी को लिया

राज्य सरकार ने 17 फरवरी को चार कर्ज लिए थे। जिसमें पहला कर्ज 1200 करोड़ रुपए का 8 साल के लिए, दूसरा कर्ज 1400 करोड़ रूपये 13 साल के लिए, तीसरा कर्ज 1600 करोड़ 19 साल के लिए और चौथा कर्ज 1400 करोड़ 23 साल के लिए लिया गया था।

Updated on:
03 Mar 2026 06:08 pm
Published on:
03 Mar 2026 06:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर