भोपाल

एमपी सरकार लेगी 4 हजार करोड़ का कर्ज, लाड़ली बहना जैसी योजनाओं का होगा भुगतान

MP News: मध्यप्रदेश सरकार एक फिर से 4 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2025, 1:47 PM IST
mp news

MP News: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है। इस बार 4 हजार रुपए का कर्ज लिया जाएगा। जो कि तीन हिस्सों में होगा। 1500-1500 सौ करोड़ रुपए के दो हिस्से और 1 हजार करोड़ रुपए का एक लोन शामिल है। बता दें कि, इससे पहले सरकार की ओर से 4800 करोड़ रुपए का कर्ज बाजार से लिया गया था।

दरअसल, इस कर्ज से सरकार लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाओं और परियोजनाओं का भुगतान करेगी।

कितना पहुंचा सरकार का कर्ज

इस वित्त वर्ष में मोहन सरकार ने कई बार कर्ज ले चुकी है। इस वित्तीय वर्ष कुल कर्ज 31, 900 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वहीं, राज्य पर कुल बकाया कर्ज की राशि बढ़कर 4,53,640.27 करोड़ हो जाएगी। 31 मार्च 2025 तक की स्थिति अनुसार, सरकार पर कुल 4,21,740.27 करोड़ रुपए का कर्ज था।

इधर, सरकार के द्वारा हवाला दिया जाता है कि कर्ज लोन लिमिट के अंदर ही लिया जाएगा। वित्तीय वर्ष साल 2023-24 में सरकार के द्वारा 12,487.78 करोड़ के राजस्व अधिशेष में थी। उस वर्ष सरकार की कुल आमदनी 2,34,026.05 करोड़ और खर्च 2,21,538.27 करोड़ था।

Updated on:
9 Sep 2025, 1:47 PM IST
Published on: