MP News Patrika Raksha Kavach Abhiyan: राजधानी भोपाल में सिंथेटिक ड्रग्स एमडी, दो जिम संचालित करने वाले ट्रेनर ने स्वीकारा ड्रग्स से बनाई बॉडी, युवाओं को वजन घटाने, बॉडी बिल्डिंग करने बेच रहा नशा... भविष्य को कैसे बर्बाद कर रही नौत की पुड़िया..
MP News Patrika Raksha Kavach Abhiyan: राजधानी भोपाल में सिंथेटिक ड्रग्स एमडी युवाओं के सिर चढ़कर बोल रही है। तस्कर और पैडलर क्लब, हाई-प्रोफाइल पार्टियों तक ही अब सीमित नहीं हैं। वे जिम जाने वाले युवाओं को फैट बर्नर, एनर्जी बूस्टर और फिटनेस सप्लीमेंट के नाम पर एमडी ड्रग्स बेच रहे हैं। युवा उनके झांसे में आकर इसकी एक पुड़िया 10-12 हजार रुपए तक खरीद रहे हैं। इसका खुलासा भोपालक्राइम ब्रांच ने किया है।
कोहेफिजा में दो जिम चलाने वाले अबान शकील को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा तो उसने माना कि ड्रग्स से बॉडी बनाई। इसके बाद वह जिम में ही एमडी ड्रग्स बेचने लगा। जिम में जो भी युवा आ रहे थे, उन्हें वह ड्रग्स 12 हजार रुपए में एमडी ड्रग्स की एक पुडिय़ा थमा रहा था। अबान स्कूल भी चला रहा था। बताते हैं, अबान युवाओं को एमडी ड्रग्स देकर कहता था कि इससे तेजी से वजन घटेगा। स्टैमिना बढ़ेगी और फैट कम होगा।
एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि एमडी सिंथेटिक नशीला पदार्थ है। इसे पार्टी ड्रग भी कहते हैं। इसे लेने के बाद थोड़ी देर के लिए ऊर्जा और उत्साह महसूस होता है। लेकिन यह एक बार लेने भर से ही आदी बना देता है। फिटनेस का कोई शॉर्टकट नहीं होता। संतुलित आहार के साथ ही नियमित व्यायाम और नींद ही सही रास्ता है।
- हृदय गति और रक्तचाप बढ़ना
- शरीर का तापमान बढऩा
- अनिद्रा और भूख कम लगना
- किडनी और लिवर पर असर
- मूड में अचानक बदलाव
- घबराहट और बेचैनी
- डिप्रेशन का खतरा
भोपाल में गांजा की बिक्री जोरों पर चल रही है। तलैया थाना के बुधवारा कंजर मोहल्ले में पत्रिका टीम पहुंची तो चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। यहां घर के बाहर बैठी महिलाएं बेखौफ गांजा की पुड़िया बेचती दिखी। ग्राहक आते, बैठते, पैसे देते और पुड़िया लेकर चले जाते। करीब 10 मिनट में ही 4-5 लोग गांजा खरीदते कैमरे में कैद हुए। स्थानीय लोगों ने पत्रिका टीम को बताया कि इलाके में लंबे समय से गांजा की बिक्री हो रही है। मस्जिद के सामने की गली में दिनभर काला कारोबार चल रहा है।
राजधानी में बुधवारा के अलावा एमपी नगर जैसे पॉश व कमॢशयल क्षेत्र, गोविंदपुरा, कोलार और टीटी नगरहबीब गंज की गलियों में गांजा और एमडी ड्रग्स के पैडलर भी धड़ल्ले से मौत की पुडिय़ा बेचकर चांदी काट रहे हैं।
- एमपी नगर जोन-1 में 15 किलो से अधिक गांजा जब्त, चार आरोपी भी गिरफ्तार।
- सुभाष नगर ओवरब्रिज के पास महिला से 7 किलो गांजा जब्त।
- गोविंदपुरा सब्जी मार्केट क्षेत्र से 5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ तस्कर पकड़ाया।
- निजी होटल के पास 11 किलो गांजा और एक कार जब्त। इसी कार से पैडलर नशा बेच रहे थे।