
check MP Board Class 10th-12th Result
MP Board Result 2026 : मध्यप्रदेश के लाखों स्टूडेंट अपने रिजल्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना परीक्षा परिणाम सरलता से देख सकेंगे।
अपना रिजल्ट(MP Board Class 10th-12th Result) देखने के लिए सबसे पहले MPBSE के आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं ।
होमपेज पर 'MP Board 10th/12th Result' के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और एपलीकेशन नंबर डाले।
'Submit' पर क्लिक करें, जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
भविष्य के लिए अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।
सबसे पहले Google Play Store से MPBSE मोबाइल एप इंस्टाल करें
ऐप खोलें और 'अपना रिजल्ट जानें' विकल्प पर टैप करें
फिर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें
जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
10वीं के लिए: अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में MPBSE10 (रोल नंबर) टाइप करें और इसे 56263 पर भेंज दें।
12वीं के लिए: मोबाइल के मैसेज बॉक्स में MPBSE12 (रोल नंबर) टाइप करें और इसे 56263 पर भेंज दें।
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना(mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana) के तहत 12वीं एमपी बोर्ड में 70 एवं सीबीएसई के 85 प्रतिशत नंबर लाने और जेईई और नीट जैसी परीक्षा पास करने वाले छात्र छात्राओं के आगे के कोर्स की पूरी फीस सरकार की ओर से दी जाती है। इस योजना की शुरुआत साल 2017 में की गई थी।
कॉलेज ट्यूशन फीस पूरी तरह से माफ हो जाती है। ठ्ठ किताब, हॉस्टल फीस और अन्य शैक्षणिक खर्च में भी आर्थिक मदद। ठ्ठ आईआईटी, ए्स, नीट जैसे संस्थानों में एडमिशन लेने पर विशेष लाभ।
मेडिकल, इंजीनियङ्क्षरग के अलावा अन्य कोर्स में एलएलबी, फार्मेसी, आर्किटेक्चर, मैनेजमेंट, एमबीएम जैसे प्रोफेशनल कोर्स के अलावा बीए, एमए, बीएड जैसे कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राएं भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
Updated on:
15 Apr 2026 11:14 am
Published on:
15 Apr 2026 09:48 am
