भोपाल

MP News: मध्यप्रदेश सरकार शिक्षकों को देने जा रही 15 हजार रुपए, सामने आई ये वजह

MP News: मध्यप्रदेश सरकार टैबलेट खरीदने के लिए सरकारी शिक्षकों को 15 हजार रुपए देने जा रही है। ताकि बच्चों को नए जमाने की पढ़ाई करने का मौका मिले।

less than 1 minute read
Aug 23, 2024

MP News: मध्यप्रदेश के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जहां मध्यप्रदेश सरकार शिक्षकों को 15 हजार रुपए देने जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग स्कूलों की पढ़ाई को स्मार्ट बनाने के लिए नवाचार कर रहा है। शासन द्वारा यह राशि टैबलेट खरीदने के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।

30 अगस्त से पहले खरीद लें टैबलेट


राज्य शिक्षा केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि सरकार चाहती है कि दिसंबर 2024 से पहले शिक्षकों की टैबलेट खरीदने की प्रक्रिया पूरी हो जाए। शिक्षकों को कहा गया है कि 30 नवंबर तक टैबलेट खरीदकर उसका बिल राज्य शिक्षा केंद्र में भेज दें। जिससे उनके खातों में 31 दिसंबर तक पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएं। बताया जा रहा है कि माध्यमिक शालाओं में पदस्थ 15 हजार से अधिक शिक्षकों को टैबलेट खरीदने के लिए राशि आवंटित की जाएगी।

स्मार्ट हो जाएंगे शिक्षक


माध्यमिक शालाओं में शिक्षकों को टैबलेट के माध्यम से कक्षा स्मार्ट क्लास में ले सकेंगे। इसके अलावा डिजिटल पोर्टल पर उपलब्ध बच्चों को स्मार्ट तरीके से पढ़ाने और सिखाने लायक जानकारी जुटाई जाएगी। सभी शिक्षकों को 8.7 इंच डिस्प्ले साइज औटर साइज टैबलेट खरीदे जा सकेंगे। इसमें 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज, 8 मेगापिक्सल कैमरा, 4 जी और वाईफाई से लैस होना चाहिए।

100 करोड़ से अधिक राशि खर्च करेगी सरकार


सरकार टैबलेट खरीदने के लिए प्रति शिक्षक 15 हजार रुपए खर्च करने जा रही है। करीब 75 हजार 538 शिक्षकों के टैबलेट खरीदने के लिए 113 करोड़, 30 लाख 70 हजार रुपए की राशि मंजूर की गई है।

Updated on:
23 Aug 2024 06:00 pm
Published on:
23 Aug 2024 05:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर