भोपाल

एमपी यूथ कांग्रेस ने हैशटैग में लिख दिया ‘इंडिपेंडेंस डे पाकिस्तान’, मचा सियासी बवाल

MP News: मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस की एक फेसबुक पोस्ट के हैशटैग ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।

less than 1 minute read
Aug 15, 2025

MP News: भारत में लोग आज 79वें स्वतंत्रता दिवस का धूमधाम से जश्न मना रहे हैं। इधर, मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस की एक फेसबुक से सियासी बवाल खड़ा हो गया। एमपी यूथ कांग्रेस की फेसबुक आईडी से भोपाल स्थित पीसीसी कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का एक वीडियो शेयर किया गया था। जिसके हैशटैग में इंडिपेंडेंस डे पाकिस्तान का भी जिक्र था।

मंत्री विश्वास सारंग ने ली चुटकी

मंत्री विश्वास सारंग ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि पाकिस्तान परस्ती कांग्रेस के डीएनए में है। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान को शुभकामनाएं देता कांग्रेस का युवा विंग। यही है कांग्रेस की मानसिकता और पाकिस्तान के प्रति प्रेम है।

राहुल चीन और पाक की भाषा से चमका रहे राजनीति- मंत्री सारंग

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस हर समय पाकिस्तान परस्ती की बातें करते हैं। राहुल गांधी चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। चाहे फिर ऑपरेशन सिंदूर के विरोध की बात हो, सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न चिन्ह लगाना हो। उनकी ये मानसिकता आज मप्र यूथ कांग्रेस के ट्वीट के माध्यम से प्रकट हो गई।

Published on:
15 Aug 2025 07:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर